1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 24 साल के करियर में एक न से मीका सिंह को हुआ था करोड़ों का नुकसान, शो कैंसिल करने की ये थी वजह

24 साल के करियर में एक न से मीका सिंह को हुआ था करोड़ों का नुकसान, शो कैंसिल करने की ये थी वजह

 Published : Jun 10, 2024 06:15 am IST,  Updated : Jun 10, 2024 06:15 am IST

इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 जून, 1977 को जन्में मीका ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार गाने दिए हैं। वहीं सिंगर को एक समय करोड़ों का नुकसान हुआ था, जिसकी वजह भी उन्होंने बताई थी।

Mika Singh had to face losses worth crores in his 24 year career- India TV Hindi
सिंगर मीका सिंह आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं Image Source : INSTAGRAM

इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह 10 जून यानी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। मशहूर सिंगर मीका सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने 24 साल के करियर में उन्हें कई धमाकेदार गाने दिए हैं, जिन्हें सुन कोई भी झूमने पर मजबूर हो सकता है। 'मौजा ही मौजा', 'धन्नो' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने देने वाले मीका कई रियलिटी शो में अपनी दमदार आवाज से लोगों को एंटरटेन करते नजर आ चुके हैं। आज मीका सिंह अपनी मेहनत की बदौलत करोड़ों की संपत्ति बना चुके हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था जब उन्हें करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था।

मीका सिंह को हुआ था करोड़ों का नुकसान

गायक मीका सिंह के लिए 2023 एक बड़ा सबक था जो पिछले कुछ समय से संगीत जगत और मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। उन्होंने पिछले साल खुलासा किया था कि वह स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे, जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ और यह एक ऐसा सबक था जो उन्हें जीवन भर याद रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 24 साल के करियर में पहली बार किसी शो के कैंसिल करने पर करोड़ों का नुकसान हुआ था। सिंगर ने इस बात का खुलासा भी किया था कि आखिर उन्हें ये लॉस क्यों हुआ।

शो कैंसिल करने की ये थी वजह

पीटीआई के इंटरव्यू में पंजाबी गायक ने बताया था कि उन्हें कुछ देशों में परफॉर्म करना था, तभी उनके गले में इन्फेक्शन हो गया और डॉक्टरों ने उन्हें कहीं भी आने जाने से मना कर दिया। उन्होंने शो कैंसिल न हो इसके लिए बहुत कोशिश की थी, लेकिन वह किसी को धोखा नहीं दे सकते थे इसलिए मीका सिंह ने अपने सभी शो कैंसिल कर दिए। अपने फैंस को सच बताया क्योंकि वह उन्हें झूठ बोलकर खुश नहीं करना चाहते थे। भले ही फिर उन्हें करोड़ों का नुकसान ही क्यों न उठाना पड़े।

मीका सिंह के हिट गाने

अपने अब तक के करियर में मीका सिंह ने कई हिट सॉन्ग देकर सिंगिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन इन गानों के साथ उनका नाम विवादों से भी खूब जुड़ा हैं। मीका सिंह दलेर मेहंदी के भाई हैं उनकी पॉपुलैरिटी देश ही विदेशों में भी काफी हैं। वह विदेशों में भी स्टेज शो करते रहते हैं। बता दें कि मीका सिंह अपने 'स्वयंवर' को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं और इसकी आकांक्षा पुरी विनर बनीं। मीका सिंह के लोकप्रिय सॉन्ग की बात करें तो 'आंख मारे', 'अंखियों से गोली मारे', 'चिंता ता ता चिता चिता', 'गो गो गोविंदा', '440 वॉल्ट' जैसे कई गाने हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन