Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Miss Universe 2025 Updates: मेक्सिकन ब्यूटी के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2025 का ताज, जानें कौन हैं पहली और दूसरी रनरअप

Miss Universe 2025 Updates: मेक्सिकन ब्यूटी के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2025 का ताज, जानें कौन हैं पहली और दूसरी रनरअप

मिस यूनिवर्स 2025 का आयोजन इस बार थाईलैंड में हुआ और भारत टॉप 12 की रेस से बाहर हो गया और जीत का ताज सजा मेक्सिकन ब्यूटी के सिर। दूसरे और तीसरे स्थान पर किस देश की हसीनाओं ने जगह बनाई, जानें

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Nov 21, 2025 07:25 am IST, Updated : Nov 21, 2025 10:34 am IST
fatima bosh- India TV Hindi
Image Source : MISS UNIVERSE YOUTUBE फातिना बॉश।

74वें मिस यूनिवर्स के अंतिम दिन दुनिया भर की ब्यूटी क्वीन्स अपने सैश और शानदार गाउन के साथ मंच पर उतरीं। इस साल की सेरेमनी थाईलैंड में आयोजित हुई और अगले वर्ष की मेजबानी के लिए प्यूर्टो रिको का आधिकारिक ऐलान किया गया। हालांकि इस बार का पेजेंट विवादों में भी घिर गया। शुरुआत एक प्रतियोगी की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाए जाने के आरोपों से हुई, जिसके बाद कई कंटेस्टेंट नाराज होकर बाहर चली गईं और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि होस्ट भी भावुक होकर रो पड़ीं। अब इसी कंटेस्टेंट के सिर जीत ताज सजा है। टॉप 5 में जगह बनाने वाली मेक्सिकन ब्यूटी फातिमा बॉश ने ये टाइटल जीत लिया है और जीत का ताज भी उनके सिर पर सज चुका है। इसके साथ ही फर्स्ट और सेकेंड रनरअप भी मिल गई हैं।

भारत की मणिका विश्वकर्मा ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन टॉप 30 में शामिल होने के बाद वो टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। इसी के साथ ही भारत की उम्मीदें टूट गईं। 

मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि इस साल का कॉम्पिटिशन सिर्फ खूबसूरती का सेलिब्रेशन नहीं है, यह कल्चर, मकसद और कनेक्शन का एक ग्लोबल जमावड़ा है, जिसका ऑफिशियल थीम ‘द पावर ऑफ लव’ है। हफ्ते भर चलने वाले इस इवेंट के दौरान, प्लान किए गए इंटरव्यू, पर्सनल कहानियां, इवनिंग गाउन, नेशनल कॉस्ट्यूम और स्विमवियर राउंड हुए। 70 से ज्यादा सालों की विरासत के साथ, 1952 में बनी मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन, दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक प्लैटफॉर्म है, जो अपने कंटेस्टेंट और टाइटल होल्डर के बीच लीडरशिप, एजुकेशन, सोशल इम्पैक्ट, डाइवर्सिटी और पर्सनल डेवलपमेंट को बढ़ावा देती है।

Latest Bollywood News

Miss Universe 2025 live UPDATES

Auto Refresh
Refresh
  • 10:07 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    आखिरी सवाल का फातिमा ने क्या जवाब दिया?

    फातिमा से जब आखिरी सवाल पूछा गया कि वह अपने टाइटल का इस्तेमाल युवा लड़कियों को मजबूत बनाने के लिए कैसे करेंगी तो उनका जवाब था, 'मिस यूनिवर्स के तौर पर मैं उनसे कहूंगी, अपनी असलियत की ताकत पर विश्वास करो, खुद पर विश्वास करो, तुम्हारे सपने मायने रखते हैं और तुम्हारा दिल मायने रखता है। कभी किसी को अपनी काबिलियत पर शक करने मत दो, क्योंकि तुम हर चीज के लायक हो।' आत्मविश्वास से भरा उनका ये जवाब उन्हें जीत के पास ले गया और इसी के साथ अब वो कहलाएंगी मिस यूनिवर्स 2025।

  • 10:01 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    पहली रनरअप हैं हाल्फ इंडियन

    मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2025 प्रवीणर सिंह हाल्फ थाई और हाल्फ इंडियन हैं। उनका जन्म चियान माई में हुआ था, एक थाई-इंडियन परिवार से हैं। सिंह 'बी एन एली, नॉट ए बुली,' 'वी यूनाइट,' और 'शीरो' जैसी पहल का हिस्सा रही हैं।

  • 9:58 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    पॉपुलर हैं मिस यूनिवर्स 2025

    फातिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अपने मॉडलिंग गिग, अपने परिवार और यहां तक ​​कि कुछ बचपन की तस्वीरें भी वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

  • 9:57 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    विवाद से शुरू हुआ था सफर

    इस महीने की शुरुआत में भारी विवादों के बीच भी फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया। दो हफ्ते पहले उन्होंने एक नाटकीय वॉकआउट कर दिया था, वह भी अपने इवनिंग गाउन और हाई हील्स में जब मिस यूनिवर्स के होस्ट नवात इत्सराग्रिसिल ने एक मीटिंग के दौरान सबके सामने उनकी आलोचना की थी। लाइवस्ट्रीम हुए उस सेशन में नवात ने मिस मेक्सिको को अलग बुलाकर उन्हें “बेवकूफ” कहा, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर जरूरी प्रमोशनल कंटेंट पोस्ट न करने को लेकर बहस कर रहे थे। बाद में उन्होंने इस शब्द के इस्तेमाल से इनकार किया।

    जैसे ही उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को बुलाया, शरीर पर पट्टियाँ बाँधे बॉश कमरे से बाहर निकल गईं, उनके साथ मिस इराक भी थीं, जो चमचमाते, फर्श तक लंबे रोब में थीं। बॉश ने बाहर रिपोर्टर्स से कहा, 'आपके डायरेक्टर ने जो किया वह सम्मानजनक नहीं था, उन्होंने मुझे बेवकूफ कहा।' उन्होंने आगे कहा, 'दुनिया को यह देखना चाहिए, क्योंकि हम मजबूत महिलाएं हैं और यह प्लेटफॉर्म हमारी आवाज उठाने का है।'

    कई कंटेस्टेंट इस दौरान एकजुटता में उठ खड़े हुए, जिसके बाद नवात ने उन लोगों को चेतावनी दी जो पेजेंट में बने रहना चाहते थे-'बैठ जाओ।' इस विवाद पर मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने प्रतिक्रिया दी। बुधवार को दिए बयान में उन्होंने बॉश की सराहना की और कहा कि वह इस बात का उदाहरण हैं कि महिलाओं को अपमान का सामना करते समय कैसे आवाज़ उठानी चाहिए।

    उन्होंने कहा, 'पब्लिक इवेंट्स में मैं हमेशा कहती हूं, जब महिलाएं खुलकर बोलती हैं तो वे और भी खूबसूरत लगती हैं। इसलिए मेरी पहचान इस युवा महिला को जाती है।' थाईलैंड में मेक्सिको के दूतावास ने फ़ेसबुक पर लिखा कि वे बॉश और उनके परिवार के लगातार संपर्क में हैं, हालांकि उन्होंने AFP के अतिरिक्त टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

  • 9:39 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    कौन है मिस यूनिवर्स 2025?

    दुनिया में अपनी खूबसूरती का परचम लहराने वाली सुंदरी हमें मिल गई है।

    • चौथा रनर अप: कोटे डी आइवर
    • तीसरा रनर अप: फिलीपींस
    • दूसरा रनर अप: वेनेजुएला
    • पहला रनर अप: थाईलैंड
    • विजेता: मेक्सिको

  • 9:37 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया केजर ने की आखिरी वॉक

    मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया केजर थीलविग ने अगली मिस यूनिवर्स को ताज पहनाने से पहले मिस यूनिवर्स के तौर पर अपनी आखिरी वॉक की।

  • 9:13 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    सवाल-जवाब राउंड 2

    सवालों का दौर यहीं नहीं खत्म हुआ। पहले राउंड के खत्म होने के साथ ही दूसरे राउंड की शुरुआत हुई और इसमें सभी से एक ही सवाल किया जा रहा है। बारी-बारी से सभी कंटेस्टेंट इसका जवाब देंगी।

    • सवाल यह है कि वे मिस यूनिवर्स टाइटल का इस्तेमाल युवा लड़कियों को मज़बूत बनाने के लिए कैसे करेंगी?
  • 9:10 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    मिस कोटे डी आइवर का जबाव

    मिस कोटे डी आइवर से पूछा गया, ‘स्कूल में हर बच्चे को कौन सी इमोशनल स्किल सिखाई जानी चाहिए?’ उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि बच्चों को खुद से प्यार करना सिखाया जाए।

  • 9:10 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    मिस मेक्सिको का जवाब

    मिस मेक्सिको से 2025 में एक महिला होने की चुनौतियों के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि वह दूसरों की सेवा में अपनी आवाज उठाएंगी।

  • 9:09 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    मिस फिलीपींस का जवाब

    मिस फिलीपींस से पूछा गया कि एक कल्चरल पावर वाली इंसान के तौर पर वह किस काम को सपोर्ट करेंगी। उन्होंने समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों का काम चुना और अपना उदाहरण दिया कि कैसे वह अपनी साधारण शुरुआत से उठकर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं।

  • 9:08 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    मिस थाईलैंड से पूछा गया सवाल और जवाब

    मिस थाईलैंड ने सवाल-जवाब राउंड में सबसे पहले एक सवाल का जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि वह UN असेंबली के सामने किस बारे में बात करेंगी।

    उन्होंने महिला सशक्तिकरण (विमेन इक्वॉलिटी) को अपना टॉपिक चुना।

  • 9:07 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    ऑडियंस में दिखे वात इत्सराग्रिसिल

    बदनाम कमेटी मेंबर नवात इत्सराग्रिसिल को भी ऑडियंस में देखा गया। वह मुस्कुराए और कैमरे की तरफ झुके।

    इस महीने की शुरुआत में नवात के साथ क्या हुआ था?

    एक सैश सेरेमनी के लाइवस्ट्रीम में, नवात ने मिस मेक्सिको को अलग से बुलाया और उन्हें “डंबहेड” कहा कि यह विवाद उनके सोशल मीडिया पर प्रमोशनल कंटेंट पोस्ट न करने के आरोप पर हुआ था। उन्होंने तब से इस शब्द का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है।

    जब उन्होंने सिक्योरिटी को बुलाया तो सैश पहने बॉश बाहर चले गए, उनके साथ मिस इराक भी थीं, जिन्होंने एक लंबा गहनों वाला रोब पहना हुआ था। बॉश ने रिपोर्टर्स से कहा, 'आपके डायरेक्टर ने जो किया वह इज्ज़तदार नहीं है — उन्होंने मुझे डंब कहा।” “दुनिया को यह देखने की ज़रूरत है क्योंकि हम एम्पावर्ड औरतें हैं, और यह प्लेटफॉर्म हमारी आवाज़ के लिए है।'

  • 9:03 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    सवाल-जवाब की हुई शुरुआत

    सवाल जवाब का दौर शुरू हुआ, पहले सभी कंटेस्टेंट को प्लेकार्ड में दिए गए सवाल का जवाब देना था। इसके खत्म होते ही, जज पैनल ने सवाल पूछने शुरू किए। हर एक ने शानदार जवाब दिए। ये सवाल नीचे दिए गए हैं।

    1. मिस थाईलैंड से पूछा गया कि वह यूनाइटेड नेशंस में कौन सा ग्लोबल मुद्दा उठाएंगी।
    2. मिस फिलीपींस से पूछा गया कि मानवता के लिए उनका क्या योगदान होगा।
    3. मिस वेनेजुएला से पूछा गया कि वह अलग-अलग कल्चर के बीच हमदर्दी को बढ़ावा देने के लिए अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कैसे करेंगी।
    4. जजों ने मिस मेक्सिको से एक महिला होने की चुनौतियों के बारे में पूछा और पूछा कि वह दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने के लिए अपने टाइटल का इस्तेमाल कैसे करेंगी।
    5. मिस कोटे डी'इविओर से पूछा गया कि स्कूल में हर बच्चे को कौन सा इमोशनल स्किल सिखाया जाना चाहिए।
  • 8:42 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    टॉप 5 में कौन-कौन?

    टॉप 12 के बाद अब टॉप 5 की लिस्ट भी सामने आ गई है। इस लिस्ट में जो देश शामिल हुए, उनकी लिस्ट ये रही।

    1. थाईलैंड – वीना प्रवीणर सिंह
    2. फिलीपींस – अह्तिसा मनालो
    3. वेनेजुएला – स्टेफनी अबासाली
    4. मेक्सिको – फातिमा बॉश
    5. कोट डी आइवर – ओलिविया यासे

  • 8:22 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    साल 2026 ये देश रहेगा होस्ट

    अगले साल के होस्ट देश की घोषणा कर दी गई है। प्यूर्टो रिको इस पेजेंट के 75वें, सिल्वर जुबली एडिशन को होस्ट करेगा। यह मिस यूनिवर्स को होस्ट करने का उनका तीसरा मौका होगा।

  • 8:20 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    कौन पहनाएगा ताज?

    राजस्थान के गंगानागा की रहने वाली मणिका अलग-अलग देशों के 100 से ज्यादा रिप्रेजेंटेटिव के साथ मुकाबला कर रही थी और सभी की नजर इस मशहूर ताज पर थी। अभी की मिस यूनिवर्स, डेनमार्क की विक्टोरिया केर थीलविग को पिछले साल 16 नवंबर 2024 को ताज पहनाया गया था और वह यह टाइटल जीतने वाली देश की पहली महिला हैं। वह अपनी अगली मिस यूनिवर्स को ताज पहनाएंगी।

  • 8:11 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    फैंस को हुई निराशा

    मणिका विश्वकर्मा टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं और उनके सपोर्टर्स में हैरानी और हल्की निराशा की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। फिर भी वो आत्मविश्वास से मंच से लौटती दिखीं। यह इंडिया का साल नहीं था, लेकिन मणिका मिस यूनिवर्स स्टेज से भारी भीड़ के प्यार के साथ लौटी हैं।

  • 8:08 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    टॉप 12 में शामिल कंटेस्टेंट

    मिस यूनिवर्स 2025 के मेंच पर टॉप 12 अब तैयार हैं। भारत इस लिस्ट से बाहर हो चुका है और मणिका शर्मा का सफर यहीं खत्म हो गया है।

    • चिली – इना मोल
    • कोलंबिया – वैनेसा पुल्गारिन
    • क्यूबा – लीना लुएसेस
    • गुआडेलूप – नाओमी टॉरेंट
    • मेक्सिको – फातिमा बॉश
    • प्यूर्टो रिको – ज़ाशेली एलिसिया रिवेरा
    • वेनेजुएला – स्टेफनी अबासाली
    • चीन – झाओ ना
    • फिलीपींस – अह्तिसा मनालो
    • थाईलैंड – वीना प्रवीणर सिंह
    • माल्टा – जूलिया क्लुएट
    • कोट डी आइवर – ओलिविया यासे

  • 7:58 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    टॉप 12 में क्या भारत की होगी एंट्री?

    टॉप 12 फाइनलिस्ट की घोषणा की जा रही है। क्या भारत इसमें जगह बना पाएगा? सभी की निहागें इस पर टिकी हुई हैं और भारत जीत की ओर आगे बढ़ता दिख रहा है। मणिका से पूरे देश की उम्मीदें हैं।

  • 7:56 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    बिकिनी राउंड में छाईं मणिका

    मणिका ने स्विमसूट राउंड के लिए कंधे पर गोल्डन फ्लोरल एक्सेंट वाली व्हाइट मोनोकिनी पहनी थी। वो पूरे कॉनफिडेंस में नजर आईं और उन्होंने डीवा वाले अंदाज में चेहरे बड़ी स्माइल के साथ वॉक की।

  • 7:54 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    बांग्लादेश की स्विमसूट एंट्री

    मिस यूनिवर्स फिनाले में स्विमसूट राउंड चल रहा है। बांग्लादेश से आई हसीना ने लाल टू-पीस सेट में सबको चौंका दिया। सबकी नजरें भारत की एंट्री पर हैं।

  • 7:51 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    टॉप 30 में शामिल देश

    टॉप 30 फाइनलिस्ट में भारत के साथ कई और देश शामिल हैं। क्वालिफायर राउंड में ग्वाडालूप, चीन, थाईलैंड, ब्राजील, कोलंबिया, डोमिनिकन रिपब्लिक, कोलंबिया, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश, जापान और USA जैसे नाम भी शामिल हैं।

  • 7:49 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    टॉप 30 में जह मणिका को मिली एंट्री

    जब टॉप 30 के लिए मणिका विश्वकर्मा के नाम का ऐलान हुआ तो खिल उठीं। उनके चेहरे पर उत्साह और खुशी दोनों देखने को मिल रहे हैं।

  • 7:48 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    मणिका का लेवेंडर लुक

    मणिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स फिनाले के ओपनिंग राउंड में लैवेंडर और सिल्वर रंग का आउटफिट पहने हुए हैं। बाकी कंटेस्टेंट भी ऐसे टू पीस में दिखीं। उनके आउटफिट को करीब से देखें, क्योंकि इसी आउटफिट में उन्होंने टॉप 30 में जगह बनाई है।

  • 7:45 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    साइना नेहवाल भी हैं जज

    साइना नेहवाल मिस यूनिवर्स पेजेंट की आठ जजों में से एक हैं। ओलंपिक मेडलिस्ट कल रात थाईलैंड के लिए रवाना हुईं और इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर कीं। उनकी पसंद की ड्रेस पर एक नजर डालें। उन्होंने एक रेड फ्लोरल गाउन कैरी किया था।

  • 7:43 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    लारा दत्त ने किया खास पोस्ट

    मिस यूनिवर्स 2000 लारा दत्ता भूपति ने इंस्टाग्राम पर मणिका विश्वकर्मा के लिए अपनी शुभकामनाएं शेयर कीं, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'गुड लक, मणिका कल मिस यूनिवर्स के लिए! भारत को गर्व हो! आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं।' अगर आज मणिका जीतती है तो लारा के लिए ये किसी ग्रैंड सेलिब्रेशन से कम नहीं होने वाला क्योंकि उन्हें ताज जीते पूरे 25 साल हो चुके हैं।

    lara dutta manika sharma

    Image Source : LARA DUTTA INSTAGRAM
    लारा दत्ता का पोस्ट।

  • 7:39 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    स्टाइल और चमक से भरा आगाज

    ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले रेड कार्पेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में लोगों के बीच जोश दिख रहा है। सभी स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करते देखे जा सकते हैं

  • 7:38 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    शुरू हो चुका है लाइव प्रसारण

    बीते दिन की खास अपडेट के बाद आज इस ग्रैंड शो का लाइव प्रसारण शुरू हो गया है और दुनिया भर के लोगों की निगाहें इस पर ही टिकी हैं। भारत को भी इस बार बड़ी उम्मीदें हैं।

  • 7:36 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    मणिका का स्विमसूट लुक

    भारत की मणिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स 2025 के शुरुआती स्विमसूट राउंड में भी धूम मचा दी और आज के ग्रैंड फिनाले से पहले अपने कॉन्फिडेंस से दुनिया भर का दिल जीत लिया। वो नीले स्विमसूट में पूरी तरह से चमकीं, यहां देखें उनका ये लुक। 

  • 7:33 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie

    मनिका विश्वकर्मा का लुक

    मनिका विश्वकर्मा ने गोल्डन आउटफिट और ड्रामैटिक हेडगियर में सबको चौंका दिया था, जो भारत में बौद्ध धर्म से प्रेरित है। सिर से लेकर पांव तक वो सुनहरे रंग में सजी दिख रही हैं। यहां देखें उनका ये अवतार।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement