1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 28 साल के बाद भारत में चुनी जाएगी मिस वर्ल्ड, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये हुस्न का मुकाबला

28 साल के बाद भारत में चुनी जाएगी मिस वर्ल्ड, जानिए कब और कहां देख सकते हैं ये हुस्न का मुकाबला

 Published : Mar 09, 2024 05:46 pm IST,  Updated : Mar 09, 2024 05:55 pm IST

मिस वर्ल्ड 2024 की मेजबानी इस साल भारत कर रहा है। 28 साल बाद यह मौका आया है जब यह इंटरनेशनल कंप्टीशन देश में होने जा रहा है। आड शाम कैंडिडेट्स के लिए 3 राउंड के बाद विनर के नाम का ऐलान होगा।

Miss World 2024 - India TV Hindi
Miss World 2024 Image Source : INSTAGRAM

मिस वर्ल्ड एक इंटरनेशनल ब्यूटी कंपटीशन जिसकी शुरुआत 1951 में हुई थी। इस कंप्टीशन में अलग-अलग देश की महिलाएं अपने देश को रिप्रेजेंट करते हुए भाग लेती हैं। आज मुंबई में 71 वे मिस वर्ल्ड का फाइनल होगा। मुंबई में रेड कार्पेट को सजा दिया गया है। शाम की शुरुआत के साथ ही जजों का पैनल और फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां इस प्रतियोगिता को देखने के लिए पहुंची हैं। 

होते हैं 3 राउंड

इस प्रतियोगिता में कैंडिडेट्स के लिए 3 राउंड होते हैं, जिन्हें उन्हें पास करना होता है। प्रतियोगिता में एप्लिकेंट की ब्यूटी, कॉन्फिडेंस और इंटेलिजेंस लेवल परखा जाता है। इस साल हमारे लिए बहुत गर्व की बात है क्योकि 71 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में पूरा हुआ।

कब और कहां देखें 

आप 71वीं मिस वर्ल्ड का सीधा प्रसारण 9 मार्च को शाम 7:30 बजे (IST) SonyLiv पर स्ट्रीम करके या मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.missworld.com पर जाकर देख सकते हैं। इस कार्यक्रम को 140 देशों और क्षेत्रों के 1 अरब से अधिक लोग देखेंगे।

भारत ने लगभग 28 साल के बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की है। 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुआत दिल्ली में हुई और इसका समापन आज  9 मार्च को मुंबई में होने जा रहा है। लगभग 120 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए थे। 

मानुषी छिल्लर ने जीता था खिताब

मिस इंडिया सिनी शेट्टी इस बार भारत को रिप्रेजेंट किया। साल 1996 में भारत ने इसकी आखिरी बार मेजबानी की थी और 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का किताब जीता था।

इसे भी पढ़ें- 

'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, हर सीन दे रहा है नक्सलियों के आतंक की गवाही

'हीरामंडी' का पहला गाना सकल बन हुआ रिलीज, शाही अंदाज में दिखीं एक्ट्रेसेज

सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी पर अनुपम खेर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन