1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महादेव बन जीता था दर्शकों का दिल, आज ओटीटी और बॉलीवुड में मचा रहे हैं धूम

महादेव बन जीता था दर्शकों का दिल, आज ओटीटी और बॉलीवुड में मचा रहे हैं धूम

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 14, 2024 07:30 am IST,  Updated : Aug 14, 2024 07:30 am IST

मोहित रैना को 'देवों के देव - महादेव' से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। मोहित रैना आज भी महादेव के किरदार के लिए जाने जाते हैं। ये रोल निभाने के बाद उनके पास कई सारी फिल्मों और वेब सीरीज के ऑफर आए। टीवी के बाद मोहित ओटीटी और फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं।

Mohit Raina- India TV Hindi
देवों के देव महादेव Image Source : INSTAGRAM

मोहित रैना 14 अगस्त को अपना 42वें जन्मदिन मना रहे हैं। भगवान शिव के किरदार से लाखों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता मोहित रैना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जम्मू में जन्मे और पले-बढ़े मोहित ने कई किरदारों के साथ हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन पॉपुलैरिटी 'देवों के देव - महादेव' में महादेव के किरदार से मिली। दिलचस्प बात यह है कि अपने 21 साल के करियर में मोहित ने टेलीविजन, फिल्म और वेब सीरीज में बहुत ही शानदार काम किया है। उन्होंने 2004 में टीवी शो अंतरिक्ष से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

महादेव बन छाए मोहित रैना

2008 में, उन्होंने कॉमेडी ड्रामा 'डॉन मुथु स्वामी' में जय किशन की भूमिका निभाई। हालांकि, मोहित के करियर की किसम्त तब चमक गई जब उन्हें 'देवों के देव - महादेव' टीवी के धार्मिक शो में काम मिला और उन्होंने ने महादेव का रोल प्ले कर दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बना ली। वहीं टीवी शोज के बाद अब मोहित रैना ओटीटी और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। उन्होंने दीया मिर्जा के साथ जीE5 पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'काफिर' के साथ अपना वेब डेब्यू किया।

मोहित रैना ने इंडस्ट्री में मचाई धूम

मोहित रैना ने 2008 की कॉमेडी फिल्म 'डॉन मुथु स्वामी' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। बाद में उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की कौशल के साथ देखा गया, जिस के लिए दर्शकों ने उनकी खूब तारीफ की थी। मोहित रैना ओटीटी पर 'शिद्दत' और 'मिसेज सीरियल किलर' जैसे कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई दे चुके हैं।

मोहित रैना के बारे में

वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहित रैना को आखिरी बार 'द फ्रीलांसर' में देखा गया था जो 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं उनके साथ बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनुपम खेर भी स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। इस सीरीज में मोहित रैना के किरदार और काम को खूब पसंद किया गया था। बता दें कि जनवरी 2022 को रैना ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अदिति शर्मा से शादी कर ली।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन