1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट इस जगह लेंगे सात फेरे, एक टक देखते रह जाएंगे ग्रैंड वेन्यू

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट इस जगह लेंगे सात फेरे, एक टक देखते रह जाएंगे ग्रैंड वेन्यू

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 28, 2024 01:11 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 01:43 pm IST

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की धूम शुरू हो गई है। वैसे तो शादी को अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू होने वाले हैं। इसी बीच शादी के ग्रैंड वेडिंग वेन्यू की झलक भी सामने आ गई है।

Radhika merchant anant ambani wedding venue- India TV Hindi
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का वेडिंग वेन्यू। Image Source : डिजाइन फोटो

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे लाडले अनंत अंबानी जल्द दुल्हा बनने की तैयारी में हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की कुछ समय पहले ही सगाई हुई थी। अब 1 मार्च से गुजरात के जामनगर में अंबानी निवास (रिलायंस ग्रीन) पर तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंच रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जामनगर को विवाह स्थल के रूप में चुनने के पीछे के कारण भी बताए हैं। 

इस जगह होगी शादी

जामनगर में रिलायंस ग्रीन में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होगी। रिलायंस ग्रीन के वंतारा और रिहैबिलिटेशन सेंटर में प्री-वेडिंग फंक्शन होगा। इसका कैंपस कई एकड़ में फैला हुआ है। दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी यहीं आयोजित किए जा रहे हैं। जाह्नवी कपूर और बी-प्रैक जैसे बॉलीवुड सितारे यहां पहुंचना शुरू हो गए। रिलायंस ग्रीन के एंट्री गेट से लेकर अंदर तक कमाल की सजावट की जा रही है, जो इसे और भी भव्य बना रही है। एक मार्च से लेकर तीन मार्च तक इस लोकेशन पर कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे, जिसमें देश-विदेश की हस्तियां पहुंचेंगी। इतना ही नहीं यहां बॉलीवुड सितारों की महफिल भी सजेगी। कई विदेशी कलाकारों के भी यहां पहुंचने की बात कही जा रही है। 

अनंत अंबानी ने खुद बताई यहां शादी करने की वजह

अनंत अंबानी ने बताया, 'मेरी दादी जामनगर से हैं। मेरी मां ने पूरा शहर बसाया है। उन्होंने ईंट दर ईंट रख इसका का निर्माण किया है। मैंने बचपन में यहां काफी समय बिताया है। मुंबई मेरा घर है, लेकिन मेरा दिल जामनगर में है। मेरे माता-पिता और दादी ने भी सुझाव दिया कि हम आयोजन स्थल के रूप में जामनगर को चुनें। अनंत ने कहा कि इससे मुझे अपने सहकर्मियों और जिन अन्य लोगों के साथ मैं काम करता हूं, उनके साथ जश्न मनाने का मौका मिलेगा।'

Reliance Green campus
Image Source : INSTAGRAMरिलायंस ग्रीन का कैंपस।

Reliance Green campus
Image Source : INSTAGRAMरिलायंस ग्रीन का कैंपस।

2022 में ही हुई सगाई

अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। अनंत और राधिका बचपन के दोस्त रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में आयोजित एक पारंपरिक रोका समारोह में सगाई की थी। उनका गोल धना समारोह 19 जनवरी, 2023 को हुआ।

ये भी पढ़ें:  कभी लोगों के घरों में बर्तन मांजकर किया अपना गुजारा, आज कहलाती हैं सोशल मीडिया स्टार

बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक की बढ़ी मुसीबत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन