1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई की मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई बॉलीवुड स्टार्स मुसीबत! किसी के घर तो किसी के ऑफिस में घुसा पानी

मुंबई की मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई बॉलीवुड स्टार्स मुसीबत! किसी के घर तो किसी के ऑफिस में घुसा पानी

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 18, 2025 05:06 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 05:41 pm IST

मुंबई में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ बॉलीवुड सितारों के घर-ऑफिस में जलभराव की खबरें हैं और सड़कें भी जलमग्न दिखाई दे रही हैं।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन-ऋतिक रोशन Image Source : INSTA/@AMITABHBACHCHAN,@HRITHIKROSHAN

मुंबई में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में बारिश इस साल फिर कहर बरसा रही है, जिसके कारण लोगों का बाहर निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके कारण रेल और हवाई सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। सुबह से ही तेज बारिश का सामना मुंबई वासियों को करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश अब लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स के लिए भी आफत बन गई है। अमिताभ बच्चन के ऑफिस 'जनक' और ऋतिक रोशन के बंगले में भी पानी घुसा गया है, जहां उनका परिवार रहता है।

मूसलाधार बरसात से परेशान बॉलीवुड के सितारे

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले 'जनक' में पानी घुसा गया है। 'जनक' बंगले का इस्तेमाल बच्चन परिवार अपने ऑफिर के रूप में करता है। हालांकि, अब वो इलाका जलमग्न हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि जनक बंगला मुंबई के जुहू इलाके में है। वहीं, यश चोपड़ा का परिवार जिस बंगले में रहता है, वह भी बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

ऋतिक रोशन के घर में घुसा पानी

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के बंगले शिव शक्ति के बाहर सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिसके कारण वहां कोई भी आना-जाना नहीं कर सकता। वहीं, ऋतिक रोशन की फैमिली जिस बंगले में रहती है। वहां भी पानी भर गया। परेशानी की बात अब ये है कि मुंबई के सबसे पॉश जुहू इलाके की कई सडकें जलमग्न हो गई है।

भारी बारिश से मुंबई बेहाल

सोमवार (18 अगस्त, 2025) को मुंबई में भारी बारिश और भीषण जलभराव की स्थिति रही, जिसके चलते अधिकारियों ने शहर और उसके उपनगरों को दो दिनों के लिए रेड अलर्ट पर रखा। महाराष्ट्र के पालघर, सिंधुदुर्ग, औरंगाबाद, हिंगोली, जलगांव, जालना, नांदेड़ और परभणी जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, जबकि अन्य जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन