1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टाइल और ग्लैमर के मामले में दिशा पाटनी पर भी भारी पड़ती है ये साउथ हसीना, अदाओं से चलाती है खंजर

स्टाइल और ग्लैमर के मामले में दिशा पाटनी पर भी भारी पड़ती है ये साउथ हसीना, अदाओं से चलाती है खंजर

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Apr 02, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Apr 02, 2025 02:52 pm IST

साउथ सिनेमा की कई हीरोइनें काफी ग्लैमरस हैं और ये बॉलीवुड हसीनाओं पर भी भारी पड़ती हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में हम आपको बताएंगे। देखने में ये दिशा पाटनी से जरा भी कम नहीं लगती हैं।

Nabha Natesh- India TV Hindi
नभा नतेश। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में जब भी सबसे खूबसूरत और फिट एक्ट्रेसेज की बात होती  है तो इस लिस्ट में दिशा पाटनी का नाम पहले नंबर पर आता है। दिशा अपनी अदाओं, लटकों-झटकों और अलग स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनके कूल कपड़े हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। दिशा हमेशा कम्फी कैजुअल लुक में रहना पसंद करती हैं। वैसे टॉलीवुड में भी एक हीरोइन ऐसी हैं जो लुक्स, ग्लैमरस और स्टाइलिंग के मामले में दिशा पाटनी से जरा भी पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली ये हसीना दिशा पाटनी को भी कई मामलों में फेल करती हैं और इनके चाहने वालों की भी लंबी लिस्ट है। इन दिनों इनके पास कई फिल्मी ऑफर हैं और ये साउथ की सबसे व्यस्त एक्ट्रेसेज में से एक हैं। 

काफी फिट हैं ये एक्ट्रेस

क्या अब आप पहचान पाए कि आखिर ये हीरोइन है कौन? ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि नभा नतेश हैं। एक्ट्रेस अपने स्पेशल गानों से फिल्मों में धूम मचाती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस घिबली आर्ट की वजह से चर्चा में आई हैं। इन्होंने कई घिबली आर्ट फोटो पोस्ट की हैं। वो अपनी हर घिबली आर्ट फोटो में प्यारी लगी हैं। नभा नितेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। नभा काफी फिट हैं और जिम में पसीने बहाने के अलावा एक्ट्रेस डांस के जरिए भी खुद को काफी फिट रखती हैं।

यहां देखें पोस्ट

इन फिल्मों में आएंगी नजर

'इस्मार्ट शंकर', 'डार्लिंग', 'अल्लुदु अधुर्स', 'मायस्ट्रो', 'वज्रकाया', 'नान्नु दोचुकुंदेवाते' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करती नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा भी उनके पास कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एक्टर निखिल के साथ फिल्म 'स्वयंभू' में नजर आएंगी। इसमें संयुक्ता मेनन भी उनके साथ लीड रोल में हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि नभा नतेश निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी और बॉलीवुड स्टार सनी देओल की आने वाली फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग करने वाले हैं। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दूसरी ओर नभा नतेश को इस समय तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कई ऑफर मिल रहे हैं। 'नागबंधम' में भी एक्ट्रेस लीड रोल निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन