1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में हुईं शुरू, नागार्जुन के घर की बहू बनने को तैयार

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में हुईं शुरू, नागार्जुन के घर की बहू बनने को तैयार

 Published : Oct 21, 2024 01:56 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 03:11 pm IST

शोभिता धुलिपाला ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी शादी का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नागा चैतन्य की दुल्हन बनने जा रहीं शोभिता ने सोशल मीडिया पर शादी की पारंपरिक रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं। कपल के घर में शादी की रस्में शुरू हो गई है।

Sobhita Dhulipala- India TV Hindi
नागार्जुन के घर की नई बहू शोभिता Image Source : INSTAGRAM

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अगस्त में अपनी सगाई समारोह की तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी उनके पिता नागार्जुन ने फैंस को दी थी, जिसके बाद सभी हैरान रह गए क्योंकि कपल ने कभी अपने रिश्ते के बारे में किसी से कोई बात नहीं की। नागा चैतन्य से सगाई के दो महीने बाद ही शोभिता धुलिपाला दुल्हन बनने जा रही हैं। उनके घर में शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस समारोह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

नागा चैतन्य की दुल्हन बनने जा रहीं शोभिता

शोभिता धुलिपाला ने प्री-वेडिंग फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें ट्रेडिशनल एटायर में वह बेहद की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपनी शादी के जश्न की झलक भी दिखाई है। वह एक खूबसूरत ऑरेंज कलर की साउथ इंडियन साड़ी में सजी हुई दिख रही हैं, जिसे गोल्ड कढ़ाई और ग्रीन बॉर्डर से तैयार किया गया है। उन्होंने अपने इस साड़ी लुक को बेज ब्लाउज, सोने के आभूषण और हरी चूड़ियों के साथ पूरा किया है। वह सभी तस्वीरों में बेहद सुंदर लग रही हैं। तस्वीर में वह अपने परिवार से घिरी हुई दिखीं।

शोभिता धुलिपाला की प्री-वेडिंग

शोभिता धुलिपाला तस्वीरों में अपनी सहेलियों के साथ हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'गोधुमा राय पसुपु दंचतम... और यह से शुरू हुआ!' आंध्र में शादी से पहले और सगाई के बाद पसुपु कोट्टायम समारोह होता है। सोशल मीडिया पर शोभिता धुलिपाला की प्री-वेडिंग की तस्वीरें लोगों को बहुत पसंद आ रही है। समारोह शुरू में दूल्हे के परिवार और फिर दुल्हन के परिवार में किया जाता है। बता दें कि नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को शोभिता संग अपनी सगाई का ऐलान किया था। नागा चैतन्य से पहले उनके पिता और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने बेटे और होने वाली बहू की इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर की थीं।

नागा चैतन्य की दूसरी पत्नी

शोभिता और चैतन्य 2022 से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। वहीं नागा और शोभिता की लव-स्टोरी का बात करे तो दोनों के डेटिंग रुमर्स की चर्चा तब शुरू हुई थी जब दोनों पहली बार हैदराबाद में साथ में नजर आए थे। नागा चैतन्य की पहली पत्नी सामंथा रूथ प्रभु थी। साल 2017 में कपल ने शादी की, लेकिन शादी के चार साल बाद 2021 में उनका तलाक हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन