1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागार्जुन के छोटे बेटे ने की शादी, हीरोइन नहीं है छोटी बहू, जानें कौन है शोभिता धुलिपाला की देवरानी

नागार्जुन के छोटे बेटे ने की शादी, हीरोइन नहीं है छोटी बहू, जानें कौन है शोभिता धुलिपाला की देवरानी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 06, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 02:54 pm IST

नागार्जुन के छोटे बेटे और एक्टर अखिल अक्किनेनी ने शादी कर ली है। बीते साल एक्टर की सगाई की तस्वीरें सामने आई थीं और अब बेहद सादगी से करीबी लोगों की मौजूदगी के बीच उन्होंने सात फेरे लिए हैं।

akhil akkineni- India TV Hindi
माता-पिता के साथ अखिल अक्किनेनी। Image Source : INSTAGRAM

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन के छोटे बेटे और अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने शुक्रवार यावी 6 जून 2025 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैनब रावदजी से शादी रचा ली। हैदराबाद में आयोजित यह शादी समारोह बेहद निजी रखा गया, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि न्यूली वेड कपल ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी की कोई आधिकारिक तस्वीर साझा नहीं की है, लेकिन फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीरों में अखिल और जैनब को पारंपरिक तेलुगु शादी की पोशाकों में देखा जा सकता है।

कौन-कौन हुआ शादी में शामिल?

अखिल ने इस खास मौके पर सफेद कुर्ता और पारंपरिक धोती पहन रखी थी, जबकि दुल्हन जैनब ने सफेद और सुनहरे रंग की रेशमी साड़ी का चुनाव किया। उन्होंने हीरे के खूबसूरत आभूषणों से अपने लुक को और भी निखारा। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। प्रशांत नील, राम चरण, चिरंजीवी, नागा चैतन्य और उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला भी समारोह में शरीक हुए और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सादगी और गरिमा ने यह साबित कर दिया कि यह शादी केवल एक स्टार कपल की नहीं, बल्कि दो दिलों के मिलन का खास पल था।

यहां देखें तस्वीरें

दिखाई थी सगाई की झलकियां

गौरतलब है कि अखिल और जैनब पिछले साल ही सगाई के बंधन में बंधे थे। उस दौरान अखिल ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, 'मुझे मेरा हमेशा के लिए मिल गया। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जैनब रावदजी और मैं सगाई कर चुके हैं।' बताया जा रहा है कि सगाई से पहले यह कपल लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुका था। अब जब ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उनके फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब यह जोड़ा अपनी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करेगा। वहीं कई फैंस उनकी वायरल तस्वीरें शेयर करके बधाई दे रहे हैं।

यहां देखें तस्वीरें

कौन हैं जैनब रावदजी?

नागार्जुन ने खुद सोशल मीडिया पर छोटे बेटे की सगाई का ऐलान किया था, जिसके बाद से अखिल अक्किनेनी और जैनब के चर्चे शुरू हो गए थे। अब शादी के बाद एक बार फिर लोग अखिल की दुल्हनिया के बारे में पूछ रहे हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि जैनब कौन हैं और क्या करती हैं। तो चलिए आपको अक्किनेनी परिवार की नई सदस्य यानी जैनब रावदजी के बारे में बताते हैं। जैनब रावदजी जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट जुल्फी रावदजी की बेटी हैं। वह कथित तौर पर कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने में जुटी हैं। वहीं जैनब के भाई जैन रवदजी ZR रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। जैनब रवदजी ने अपना जीवन भारत, दुबई और लंदन के बीच बिताया है। मूल रूप से हैदराबाद से नाता रखने वाली जैनब इन दिनों मुंबई में रह रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन