1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टेढ़ी नाक-चौड़े माथे वाला खलनायक, कभी करता था सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, अब बुढ़ापे में भी छाप रहा है नोट

टेढ़ी नाक-चौड़े माथे वाला खलनायक, कभी करता था सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, अब बुढ़ापे में भी छाप रहा है नोट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 05, 2025 06:15 am IST,  Updated : Mar 05, 2025 06:29 am IST

साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नास्सर का आज जन्मदिन है। आज दिग्गज अभिनेता अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। नास्सर एक अभिनेता होने के अलावा जाने-माने निर्देशक भी हैं। आज अभिनेता के जन्मदिन पर आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

Nassar- India TV Hindi
आज नास्सर अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। Image Source : INSTAGRAM

फिल्मी दुनिया में आने वाले हर कलाकार का सफर एक जैसा नहीं होता है। हर किसी का अपना अलग-अलग स्ट्रगल होता है। किसी को सफलता आसानी से मिल जाती है तो किसी को सालों-साल मेहनत करनी पड़ती है। बड़ा स्टार बनने का सपना तो फिल्मी जगत में कदम रखने वाला हर शख्स देखता है, लेकिन पूरे सिर्फ उनके ही होते हैं, जिनके हौसले भी बुलंद होते हैं। चकाचौंध भरी इस दुनिया में कितना संघर्ष है, इसका अंदाजा सिर्फ वही लगा सकते हैं, जिन्होंने इस संघर्ष को अपनी नियति मानकर इसे अपनाया हो। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी एक ऐसा कलाकार है, जिसने धरती से आसमान तक का सफर तय किया है। हम बात कर रहे हैं साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नास्सर की, जिनका आज जन्मदिन है।

नास्सर का जन्म

नास्सर साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर और निर्देशक हैं। उनका जन्म 5 मार्च 1958 को मद्रास के चैंगलपट्टू में हुआ था। उनका पूरा नाम एम. नास्सर है। नास्सर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म कल्याण अगाथिगल से की थी, जो साल 1985 में रिलीज हुई थी। नास्सर को अभिनय का इतना शौक था कि वह छोटे से रोल को भी पाकर खुश हो गए।

कभी वेटर थे नास्सर

नास्सर आज साउथ सिनेमा में जो मुकाम रखते हैं, उसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि कभी उन्होंने वेटर से लेकर गार्ड तक की नौकरी की होगी। उन्होंने कई छोटी-मोटी नौकरी की, ताकि अपना घर चला सकें। नास्सर ने फिल्मी दुनिया में एंट्री के बाद भी गार्ड की नौकरी जारी रखी। लेकिन, ये नास्सर के पिता मेहबूब बाशा थे जो खुद नास्सर से ज्यादा उन्हें एक्टर बनते देखना चाहते थे। जब नास्सर ने अपने पिता को बताया कि वह एक्टर बनना चाहते हैं तो उनके पिता ने ना केवल उनका साथ दिया बल्कि उनके सपने को अपना सपना बना लिया।

नास्सर का डेब्यू

नास्सर ने एक सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'कल्याण अगाथिगल' में सेकेंड्री सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर काम किया। अपने डेब्यू के दो साल बाद वह मुथुरमन की 'वेलाकरण' और 'वन्ना कानवुगल' जैसी फिल्मों ने नजर आए, जिसमें उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई और देखते ही देखते हर तरफ छा गए।

कभी नाक के चलते नहीं मिल रहा था काम

एक समय ऐसा भी था, जब नास्सर को इंडस्ट्री में कोई काम देने को तैयार नहीं था। इसकी वजह थी उनकी टेढ़ी नाक और चौड़ा माथा। उनकी नाक देखकर कई लोगों ने ताने दिए। लेकिन, आलोचनाओं से परेशान होने की बजाय नास्सर ने अपने काम और स्किल्स पर ध्यान दिया। नाम कमाने की चाह में उन्होंने मेहनत जारी रखी और आज साउथ सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से हैं। कमल हासन से नास्सर की दोस्ती भी जगजाहिर है। दोनों पक्के दोस्त हैं और कई फिल्मों में साथ काम किया है। कमल हासन ने तब अपनी फिल्म की शूटिंग तक रोक दी थी,जब नास्सर के बेटे का एक्सीडेंट हो गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन