करिश्मा और करीना कपूर के भाई आदर जैन जल्द ही हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अलेखा आडवाणी से शादी करने वाले हैं। कपल के महंदी और संगीत सेरेमनी में पूरा कपूर खानदान और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं अपने भाई की शादी में करीना और रणबीर कपूर ने जमकर मस्ती की। इंटरनेट पर कई सारे इनसाइड वीडियो वायरल हो रहे हैं जो चर्चा में बने हुए है। कई वीडियो और तस्वीरों के बीच, अब कपूर परिवार की बहू नीतू कपूर और आलिया भट्ट का डांस फ्लोर पर थिरकते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अलग-अलग गानों पर झूमते नजर आ रही हैं।
कपूर परिवार की बहू ने बांधा समां
आदर जैन-अलेखा आडवाणी के साथ करीना कपूर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के हिट गाने तारीफां पर डांस करती नजर आईं तो वहीं रणबीर कपूर अपने भाई की महंदी और संगीत सेरेमनी में जमकर ठुमके लगाते दिखाई दिए। इस वीडियो में रणबीर, आदर जैन के साथ स्टेज पर एक आंटी संग कजरारे गाने पर डांस करते दिखाई दिए। इसी बीच, अब नीतू कपूर और आलिया भट्ट का डांस सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इसके साथ ही रिद्धिमा कपूर भी पीछे नहीं रहीं और मां के साथ स्टेज पर डांस कर समां बांधते नजर आईं।
आलिया भट्ट ने मचाई धूम
वीडियो में, नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के क्यूटीपाई गाने पर अपने प्यारे डांस मूव्स दिखाती नजर आईं। वहीं राहा की मां आलिया भट्ट भी पूरे परिवार के साथ डांस करते दिखाई दी। इंस्टा पर वायरल हो रहे वीडियो में हम आलिया को करिश्मा और करीना के साथ स्टेज पर झूमते हुए देख सकते हैं। उन्होंने सुखबीर के गाने 'इश्क तेरा तड़पावे' पर डांस कर धूम मचा दी।
आदर-अलेखा के बारे में
आदर जैन-अलेखा आडवाणी ने पिछले साल सितंबर 2024 में सगाई की थी। उन्होंने एक खास सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते का खुलासा किया था। कपल क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर रहे हैं।