1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी के जन्म के बाद रणवीर सिंह का बदला हुलिया, तस्वीर देख उड़ गए फैंस के होश

बेटी के जन्म के बाद रणवीर सिंह का बदला हुलिया, तस्वीर देख उड़ गए फैंस के होश

 Published : Sep 26, 2024 08:09 pm IST,  Updated : Sep 27, 2024 06:27 am IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर इसी महीने की शुरुआत में बेटी ने जन्म लिया। जिसके बाद रणवीर ने अपनी जिम से एक नई तस्वीर शेयर करते हुए बदला हुआ हुलिया दिखाया है। पिता बनने के बाद यह रणवीर की पहली तस्वीर है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह का बदला हुलिया Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह जो इस महीने की शुरुआत में पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये खुशखबरी फैंस को दी थी। रणवीर ने अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली तस्वीर शेयर की है जो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। बॉलीवुड के नए डॉन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें शेयर करके अपने प्रशंसकों को अपने वर्कआउट सेशन के बाद की झलक दिखाई। इसके पहले दीपिका ने नई मम्मियों के स्ट्रगल पर एक वीडियो शेयर किया था जो खूब चर्चा में रहा है।

रणवीर सिंह की जिम फोटो ने खींचा ध्यान

अभिनेता रणवीर सिंह की ये नई तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी खींच रही है। दरअसल, इसमें रणवीर अपनी सॉलिड बॉडी और लंबे बालों को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में रणवीर अपनी मसल्स को फ्लेक्स करते हुए पोज देते दिख रहे हैं और उन्होंने ब्लू शॉर्ट्स और जिम ग्लव्स के साथ व्हाइट वेस्ट पहन रखी है। उन्होंने लंबी दाढ़ी रखी हुई है। रणवीर बीस्ट मोड में दिख रहे हैं। अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी देने के बाद, दीपिका ने भी हाल ही में सोशल मीडिया मदरहुड स्ट्रांग की झलक दिखाई थी।

Ranveer Singh
Image Source : INSTAGRAMबेटी के जन्म के बाद रणवीर सिंह का पहला जिम फोटो

बेटी के जन्म के बाद रणवीर सिंह का पहला शूट

कई साल पहले रणवीर ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तरह ही बेटी के जन्म की इच्छा जताई थी जो कि उनके अपने क्विज शो 'द बिग पिक्चर' के दौरान की थी। थाईलैंड में एक महीने तक का पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद रणवीर सिंह नवंबर में आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। दीपिका पादुकोण के साथ अपनी बेटी का स्वागत करने के बाद, रणवीर नवंबर की शुरुआत में आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म के सेट पर लौटने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड के नए डॉन बनेंगे रणवीर

रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन