1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा के लिए फोटोग्राफर बने निक जोनास, सातवें आसमान पर हैं एक्ट्रेस के तेवर

प्रियंका चोपड़ा के लिए फोटोग्राफर बने निक जोनास, सातवें आसमान पर हैं एक्ट्रेस के तेवर

 Published : Apr 20, 2023 07:00 am IST,  Updated : Apr 20, 2023 07:02 am IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास का प्यार किसी से छिपा नहीं है। सोशल मीडिया पर भी दोनों सेलेब्स अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखते हैं।

Priyanka Chopra is on cloud nine- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस सीरीज में पहली बार प्रियंका चोपड़ा एक स्पाई का किरदार निभा रही हैं जिसका नाम नादिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने खुलासा किया था कि इस सीरीज में 80 प्रतिशत एक्शन उन्होंने खुद किया है। Priyanka Chopra सीरीज के प्रीमियर से पहले इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। ऐसे में उन्हें अपने पति और फेमस सिंगर निक जोनास का भी खूब साथ मिल रहा है।

प्रियंका चोपड़ा के लिए फोटोग्राफर बने निक जोनास

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसकी शुरुआत में वह तेवर देती हुईं पोज दे रही हैं। वीडियो में आगे दिखता है कि निक जोनास भी उनके साथ हैं और बाद में जब प्रियंका रेड कार्पेट पर पहुंचती हैं तो निक उनकी तस्वीरें अपने फोन से लेने लगते हैं। निक को फोटोग्राफर बने देख लगता है कि वह प्रियंका के कितने दीवाने हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी वेब सीरीज की कास्ट भी नजर आ रही है। बता दें कि प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि निक जोनास उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

'सिटाडेल' में प्रियंका चोपड़ा

अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'Citadel' का ग्लोबल प्रीमियर 28 अप्रैल को होने वाला है। सीरीज में रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनास, और स्टेनली टुची और लेस्ली मैनविल अहम किरदारों में नजर आएंगी। सीरीज के अब तक 2 ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं, दूसरे ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का दमदार एक्शन देखने को मिला था। 'Citadel' को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा। Priyanka Chopra आने वाले समय में बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट काम कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: 'तनु वेड्स मनु' में सबसे अधिक इसी एक्टर की तारीफ हुई, अब इसने 'उन दिनों' का खुलासा किया

आरती मित्तल कौन हैं? मुंबई में जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस के बारे में जानें सब कुछ

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, जानिए क्या है कारण

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन