1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ससुर सुनील शेट्टी ने इस क्रिकेटर को बताया अपना फेवरेट, दामाद केएल राहुल के भी खड़े हो जाएंगे कान

ससुर सुनील शेट्टी ने इस क्रिकेटर को बताया अपना फेवरेट, दामाद केएल राहुल के भी खड़े हो जाएंगे कान

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 02, 2023 12:13 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 12:13 pm IST

सुनील शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल का रिश्ता तो हर किसी को पता है। सुनील अपने दामाद की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन इस बार उन्होंने अपने दामाद नहीं बल्कि किसी और क्रिकेटर की तारीफ की है। कौन है ये खास शख्स जानने के लिए आपको पूरी खबर जरूर पढ़नी होगी।

Virat kohli, KL Rahul- India TV Hindi
केएल राहुल और सुनील शेट्टी। Image Source : INSTAGRAM

क्रिकेटर केएल राहुल की जलवा विश्व कप में देखने को मिल रहा है। ऐसे में उनकी पत्नी अथिया और ससुर सुनील शेट्टी काफी प्राउड फील कर रहे हैं। सुनील शेट्टी अपने दामाद की खूब तारीफ करते हैं और उन्हें अपना बेटा ही मानते हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार एक्टर ने अपने दामाद नहीं बल्कि किसी और क्रिकेटर की तारीफ की और उन्हें अपना फेवरेट खिलाड़ी भी बताया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये खिलाड़ी आखिर कौन हैं और इनकी तारीफों के पुल सुनील शेट्टी क्यों बांध रहे हैं। 

सुनील शेट्टी ने बताया कौन है उनका फेवरेट क्रिकेटर

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ये तारीफ किसी और की नहीं, बल्कि देश के ज्यादातर लोगों के फेवरेट खिलाड़ी की किए हैं। सुनील शेट्टी ने भारत के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले विराट कोहली के बारे में बात की है। सनील शेट्टी ने अपने दामाद केएल राहुल की जगह विराट कोहली को अपना फेवरेट बताया है। क्रिकेटर को उन्होंने 'मास्टर ऑफ चेजिंग' बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल और उनकी तुलना के सवाल पर भी कहा कि केएल राहुल तो उनके बेटे हैं। 

विराट कोहली की जमकर तारीफ की

एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल में एक मीडिया कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम से बात की। अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, 'आज के समय में मेरे पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं। केएल मेरा बेटा है। विराट लक्ष्य का पीछा करने (मास्टर ऑफ चेजिंग) में माहिर हैं।' इसे सुनने के बाद फैंस सुनील की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुनील निष्पक्ष हैं।  

मार्शल आर्ट पर भी सुनील ने की बात

सुनील शेट्टी ने क्रिकेट से इतर मार्शल आर्ट पर बात की। उन्होंने बताया कि वो एक ट्रेंड प्रोफेशन है और उन्हें इससे काफी मदद भी मिली है। एक्टर ने कहा, 'मार्शल आर्ट ने मुझे धैर्य रखना और निरंतरता बनाए रखना सिखाया। मेरे लिए अनुशासन ही आजादी है। आपको अनुशासन की कीमत चुकानी पड़ती है। जीवन का अनुशासन ही एकमात्र ऐसी चीज़ है जो सफलता दिलाएगी। आप सुसंगत और प्रतिबद्ध हैं, तो आप इसे पूरा कर लेंगे।'

ये भी पढ़ें: राघव ने पहले करवा चौथ पर परिणीति को अपने हाथों से लगाई मेहंदी, प्यार से पिलाया पानी, एक से बढ़कर एक तस्वीरें वायरल

कियारा या परिणीति किसका पहला करवा चौथ था ज्यादा स्पेशल, मेहंदी से लेकर कपड़ों में दिखा कुछ अलग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन