1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राघव चड्ढा ने पहले करवा चौथ पर परिणीति को अपने हाथों से लगाई मेहंदी, प्यार से पिलाया पानी, एक से बढ़कर एक तस्वीरें वायरल

राघव चड्ढा ने पहले करवा चौथ पर परिणीति को अपने हाथों से लगाई मेहंदी, प्यार से पिलाया पानी, एक से बढ़कर एक तस्वीरें वायरल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 02, 2023 06:55 am IST,  Updated : Nov 02, 2023 07:15 am IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये तस्वीरें एक्ट्रेस के पहले करवा चौथ व्रत की हैं। तस्वीरों में न्यूली वेड कपल परिणीति और राघव का प्यार साफ देखने को मिल रहा है। लोगों को भी दोनों की रोमांटिक तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

parineeti chopra, raghav chadha- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा। Image Source : INSTAGRAM

देश में बीते दिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। पत्नियों ने अपने पतियों का चेहरा और चांद देखकर अपना उपवास तोड़ा। इसी तरह ही बॉलीवुड में भी करवा चौथ की धूम रही। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने भी अपने पतियों के लिए व्रत किया था। इनमें कई न्यूली वेड कपल भी शामिल थे। वैसे इन दिनों बी-टाउन में सबसे ज्यादा चर्चा न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की है। परिणीति की शादी को कुछ ही दिन हुए हैं और शादी के बाद उन्होंने पहली बार अपने पति राघव के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। एक्ट्रेस ने करवा चौथ सेलिब्रेशन के स्पेशल मोमेंट्स की झलक फैंस संग साझा की है। 

खूबसूरत तस्वीरों में दिखा राघव-परिणीति का प्यार

परिणीति चोपड़ा ने लाल रंग के काफी हैवी सूट में अपने चांद का दीदार किया। उन्होंने हाथों में काफी सुंदर महंदी भी रचाई थीं। इतना ही नहीं उनके साथ राघव चड्ढा भी सजे-धजे नजर आए। आप सांसद राघव चड्ढा ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने कई तस्वीरों में अलग-अलग मोमेंट्स दिखाए हैं। राघव चड्ढा ने जहां परिणीति को अपने हाथों से पानी पिलाया, हीं परिणीति ने छन्नी से पति के चेहरे का दीदार कर व्रत का पारण किया। इतनी ही नहीं राघव ने तो अपने हाथों से एक्ट्रेस को महंदी भी लगाई। इसके अलावा भी दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें राघव परिणीति को अपनी बाहों में भरे नजर आ रहे हैं। 

यहां देखें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरें

फैंस को भा गई हैं दोनों की तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा इन खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अपने पति राघव चड्ढा के लिए एक खास मैसेज भी दिया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी फर्स्ट करवा चौथ माई लव' (पहले करवा चौथ की बधाई मेरे प्यार)। इन तस्वीरों पर फैंस के कमेंट की भरमार है। कई फैंस कपल की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई दोनों को इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'किस किस को लग रहा कि परी आज दुल्हन लग रही है।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि आज परिणीति को लाल जोड़े में देखा।'

परिणीति के लिए इस वजह से खास था ये दिन

बता दें, पंजाबी करवा चौथ काफी धूमधाम से मनाते हैं। राघव और परिणीति दोनों ही पंजाबी परिवार से आते हैं ऐसे में इस त्योहार का और भी ज्यादा खास होना लाजमी था। याद दिला दें कि कपल की शादी को अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। इन दिनों परिणीति ज्यादा वक्त दिल्ली में ही बिता रही हैं। शादी के बाद परिणीति वेकेशन पर भी राघव के बिना ही अपनी ननद के साथ गई थीं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली परिणिती लगातार शादी के बाद की अपडेट्स फैंस संग साझा करती रहती हैं। 

ये भी पढ़ें: नीता अंबानी की छूटी हंसी, जब उनकी तारीफ में रणवीर सिंह बोले- सो एलिगेंट, सो ब्यूटीफुल...WOW!

अथिया संग रैंप पर वॉक कर रहे थे सुनील शेट्टी, तभी होने वाली थी टक्कर, वीडियो वायरल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन