1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG 2 के सामने चट्टान की तरह खड़ी है 'गदर 2', दूसरे दिन की कमाई बढ़ाएगी अक्षय कुमार की चिंता

OMG 2 के सामने चट्टान की तरह खड़ी है 'गदर 2', दूसरे दिन की कमाई बढ़ाएगी अक्षय कुमार की चिंता

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 13, 2023 01:53 pm IST,  Updated : Aug 13, 2023 01:53 pm IST

सनी देओल की 'गदर 2' बड़ी रफ्तार से कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर गदर मचा दिया है। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से भी अधिक रही है।

OMG 2- India TV Hindi
ओएमजी 2 की स्टारकास्ट। Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दोनों ही फिल्में रिलीज हो गई हैं। जहां 'गदर 2' को कमाल का दर्शकों से रिस्पॉन्स मिला तो वहीं OMG 2 की रफ्तार थोड़ी धीमी है। गजब की क्रिटिक्स रेटिंग मिलने के बावजूद भी  'गदर 2', 'ओएमजी 2' पर भारी पड़ रही है। यही नतीजा है कि दूसरे दिन की कमाई तो बढ़ी मगर OMG 2,  'गदर 2' के आस-पास भी नहीं पहुंच पाई। 

दूसरे दिन OMG 2 की कमाई

OMG 2 में पूरी तरह से एक नई कहानी दिखाई गई है, जिसमें शिव के गण अपने भक्त की मदद करते नजर आ रहे हैं। फिल्म को A सर्टीफिकेट मिलने की वजह से लोग बच्चों के साथ फिल्म देखने नहीं जा सकते। ये भी एक वजह है कि फिल्म धमाकेदार कमाई नहीं कर पा रही है।  पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी है। फिल्म ने अर्ली कलेक्शन के हिसाब से 14.5 करोड़ की कमाई कर ली है।  दोनों दिन की कमाई पर नजर डाले तो फिल्म ने अब तक 24.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

पहले दिन हुई थी 10 करोड़ की कमाई
बता दें, फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई पहले दिन दर्ज की थी। ये कमाई करण जोहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से भी कम है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ेगी। वहीं ये दावे किए जा रहे हैं कि फिल्म अगर 'गदर 2' के साथ रिलीज न होती तो इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिलता। वैसे लॉन्ग वीकेंड के चलते फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: 'गदर 2', 'ओएमजी 2' और 'जेलर', जानें कौन सी फिल्म देखने के लिए बेताब हैं लोग

'गदर 2' कर रही छप्परफाड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चली तारा सिंह-सकीना की आंधी!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन