1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे अनिल कपूर, जानिए क्या कहा

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे अनिल कपूर, जानिए क्या कहा

 Published : Jun 09, 2024 03:05 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 03:05 pm IST

नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आज शाम को उनका शपथ ग्रहण है। ऐसे में तमाम सेलेब्स और नेता इस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच अब हाल ही में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने से पहले अनिल कपूर का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Anil Kapoor- India TV Hindi
अनिल कपूर Image Source : X

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है। नरेंद्र मोदी आज देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने जा रहे हैं। इस साल लोकसभा में नरेंद्र मोदी की बीजेपी गठबंधन पार्टी NDA बहुमत के साथ जीत हासिल कर फिर से सत्ता में आ गई है। आज नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह है, जिसकी तैयारियां भी पूरी हो गई है। वहीं इस समारोह में लोगों का आना भी शुरू हो चुका है। तमाम नेता-राजनेता से लेकर सेलेब्स तक इस समोराह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने से पहले अनिल कपूर का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अनिल कपूर ने कही ये बात

वायरल हो रहे इस वीडियो में अनिल कपूर अपनी कार में बैठे शपथ समारोह में  जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो व्हाइट कुर्ता पहने सनग्लासेस लगाए काफी डैशिंग दिख रहे हैं। वहीं वीडियो में अनिल कपूर को पैप्स से बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। इस दौरान जब मीडिया वाले उनसे ये सवाल करते हैं कि क्या आप कोई मैसेज देना चाहेंगे। इसका जवाब देते हुए अनिल कपूर कहते हैं कि- 'बस देश और तरक्की करें और करते रहे। इसके बाद वो मीडिया को थम्स अप करते हुए पॉजिटिव कहते हुए कैमरे की तरफ देख स्माइल करते नजर आते हैं। अनिल कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करे तो अनिल कपूर जल्द ही 'बिग बाॅस ओटीटी 3' में होस्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं हाल ही में वो रिलीज हुई फिल्म 'सवी' में नजर आए. फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पंसद किया। इसके अलावा भी वो और कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन