1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा का साल 2024 का पहला पोस्ट हुआ वायरल, पति राघव चड्ढा संग रोमांटिक हुई एक्ट्रेस

परिणीति चोपड़ा का साल 2024 का पहला पोस्ट हुआ वायरल, पति राघव चड्ढा संग रोमांटिक हुई एक्ट्रेस

 Published : Jan 01, 2024 03:34 pm IST,  Updated : Jan 01, 2024 03:34 pm IST

परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने लंदन में नए साल का जश्न मनाया। वहीं परिणीति चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा का साल 2024 का पहला पोस्ट वायरल हो रहा है।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha - India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा का साल 2024 का पहला पोस्ट वायरल Image Source : INSTAGRAM

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लंदन में नए साल का जश्न मनाया है। नए साल 2024 के पहले दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के स्पेशल मोमेंट्स की झलक देखने को मिलने वाली है। परिणीति चोपड़ा ने जो फोटो शेयर की है वह लोगों को बहुत पसंद आ रही है, खासकर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कुछ रोमांटिक तस्वीरें। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बाद पहला न्यू ईयर मना रही है।

परिणीति चोपड़ा का साल 2024 का पहला पोस्ट

एक तस्वीर में परिणीति चोपड़ा ने अपने पति राघव को गले लगाया। एक दूसरी तस्वीर में परिणीति अपने पति की गोद में बैठी हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, 'क्रिसमस और NYE को अपने प्रियजनों के साथ बिताए खास पल, वहीं मैंने पति को कसकर गले लगाया और बिस्तर पर चॉकलेट खाई ये समय बहुत अच्छा था। नया साल मुबारक हो सबको।'

यहां देखें पोस्ट-

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के बारे में

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023, 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी से पहले की रस्में दिल्ली में एक क्रिकेट मैच के साथ शुरू हुईं, जिसके बाद एक सूफी रात समारोह हुआ। इसके बाद इस कपल ने उदयपुर में हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के मजे लिए। इसके बाद दोनों ने अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली।

परिणीति चोपड़ा इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ 'चमकीला' में नजर आएंगी। यह फिल्म एक बायोपिक है जो पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत चमकीला के जीवन को दर्शाती है। परिणीति चोपड़ा आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'मिशन रानीगंज' में नजर आईं थीं। ये एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी।

ये भी पढ़ें:

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जाह्नवी कपूर ने अपने रिश्ते को किया कंफर्म? 'कॉफी विद करण 8' में खोले राज

खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग डेटिंग रूमर्स पर किया खुलासा, 'द आर्चीज' एक्ट्रेस की बातें सुन लगेगा 440 वोल्ट का झटका

रकुल प्रीत सिंह बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग लेंगी फेरे? वेडिंग वेन्यू का हुआ खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन