1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कब, कहां और किस वक्त Parineeti Chopra-Raghav Chadha लेंगे फेरे, जानें वेडिंग शेड्यूल से जुड़ी हर अपडेट

कब, कहां और किस वक्त Parineeti Chopra-Raghav Chadha लेंगे फेरे, जानें वेडिंग शेड्यूल से जुड़ी हर अपडेट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 22, 2023 06:00 am IST,  Updated : Sep 22, 2023 09:39 am IST

परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी को बच अब 2 दिन ही बचे हैं। शादी की तैयारिया जोर-शोर से चल रही हैं और प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी शुरू हो गए हैं। शादी का मेन फंक्शन दो दिनों तक चलेगा। इसका पूरा शेड्यूल हम आपके लिए लाए हैं।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha - India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने वाले हैं। बीते दिनों ने सगाई की और इसी के साथ अपने प्यार का ऐलान कर दिया था। सगाई की तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। दोनों को कई बार राजस्थान जाते भी देखा गया, जिसके बाद दोनों की शादी राजस्थान में होने की कयास लगाए गए। शादी के इनविटेशन कार्ड सामने आते ही साफ हो गया कि अटकलें नहीं, बल्कि सच में दोनों राजस्थान के उदयपुर में शादी कर रहे हैं। अब दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्श भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में कई फैंस जानना चाहते हैं कि कब, कहां और किस वक्त परिणीति-राघव शादी होगी और किस तरह का इंतजाम किया गया है। ऐसे में हम आपके लिए दो दिनों के फंक्शन का पूरा शेड्यूल लेकर आए हैं। 

शादी में होने वाले लंच से लेकर डिनर तक की जानकारी आपको इस खबर में पढ़ने को मिलेगी। शादी से पहले होने वाली रस्में किस वक्त और कहां होगीं, गेस्ट कहां रुकेंगे, कौन से होटल्स बुक्ड हैं और सभी फंक्शन्स का वेन्यू का होने वाला हैं? इसकी पूरी जानकारी हम आपके लिए लाए हैं। 

23 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम

23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 10बजे से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में हीगी। वहीं खाने का इंतजाम बॉलरूम के पास छत पर किया गया है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच रखा गया है। इसके बाद शाम को एक थीम इवेंट होगा, जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा। 

24 सितंबर के कार्यक्रम
ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रस्म की जाएगी। इसके बाद ताज लेक पैलेस उदयपुर से बारात  दोपहर 2 बजे निकलेगी। यहां से निकलकर बारात सीधे लीला पैलेस पहुंचेगी। जहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्ड में रखा गया है। हर इवेंट को अलग-अलग नाम दिया गया है। कार्ड में शादी की ये सारी रस्में लिखी हुई हैं और बहुत खूबसूरती से हर फंक्शन की तस्वीर लगाकर दर्शाया गया है। 

ये भी पढ़ें: OMG! इतने पढ़े-लिखे हैं परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्ढा, ननद भी नहीं इस मामले में कम

राघव-परिणीति की शादी से पहले हुआ सब शायराना, सूफी नाइट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की मम्मी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन