1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर की अपनी पसंदीदा तस्वीरें, इस फिल्म से जुड़ा है किस्सा

परिणीति चोपड़ा को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर की अपनी पसंदीदा तस्वीरें, इस फिल्म से जुड़ा है किस्सा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 15, 2024 10:34 am IST,  Updated : Sep 15, 2024 10:38 am IST

परिणीति चोपड़ा ने 11 साल पहले आई उनकी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के सेट की तस्वीरें शेयर की हैं। परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह के साथ अपनी तस्वीरों को पोस्ट कर शूटिंग की यादें ताजा की हैं।

parineeti chopra- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा को 11 साल बाद फिर से इस फिल्म की याद सताने लगी है। Image Source : INSTAGRAM@PARINEETICHOPRA

डायरेक्टर मनीष शर्मा की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' परिणीति चोपड़ा के शुरुआती करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक है। परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सुपरहिट रोमांस किया था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अपने किरदार से लोगों का दिल जीता था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अब परिणीति चोपड़ा को 11 साल बाद फिर से इस फिल्म की याद सताने लगी है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ वाली तस्वीरें पोस्ट कर यादें ताजा की हैं।

6 सितंबर 2013 को रिलीज हुई ये फिल्म तीन गुना कमाई करने में सफल रही थी। महज 25 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने 75 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। साथ ही परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की गई थी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म की कहानी, डायलॉग, स्क्रीनप्ले और लिरिक्स जयदीप साहिनी ने लिखा था। फिल्म में संगीत सचिन-जिगर की जोड़ी ने दिया था। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ सुशांत सिंह राजपूत, वाणी कपूर और ऋषि कपूर लीड किरदार निभाते नजर आए थे। 

parineeti chopra
Image Source : INSTAGRAM@PARINEETICHOPRAपरिणीति चोपड़ा

अमर सिंह चमकीला में बटोरी थी जमकर तारीफ

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आई नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज 'अमर सिंह चमकीला' में दमदार किरदार निभाकर लोगों की जमकर तालियां बटोरी हैं। डायरेक्टर इम्तियाज अली की इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा ने चमकीला की पत्नी का रोल प्ले किया है। फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा ने काफी मेहनत की थी। इसके लिए सिंगिंग की भी लंबी ट्रेनिंग ली। साथ ही इस किरदार को निभाने के लिए परिणीति चोपड़ा ने अपना वजन भी बढ़ाया था। इस किरदार की लोगों ने भी जमकर तारीफ की थी। 

4 प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी परिणीति

वहीं अब परिणीति अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी में व्यस्त हैं। आईएमडीबी के मुताबिक सनकी, प्रेम की शादी, शिद्दत और जहूर जैसे प्रोजेक्ट्स में परिणीति अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सीमित प्रोजेक्ट करती हैं और दमदार रोल ही पर्दे पर प्ले करती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन