1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आम आदमी पार्टी के इस हैंडसम नेता को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा? वायरल हुआ वीडियो

क्या आम आदमी पार्टी के इस हैंडसम नेता को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा? वायरल हुआ वीडियो

 Reported By: Namrata Dubey Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Mar 23, 2023 08:09 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 08:31 pm IST

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आम आदमी पार्टी' नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को साथ में स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

parineeti chopra- India TV Hindi
parineeti chopra Image Source : INSTAGRAM/PARINEETICHOPRA

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने फिल्मी करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा की आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। बीती रात परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा को डिनर पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद आज भी दोनों ने साथ में लंच किया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही फिलहाल सिंगल हैं ऐसे में इनके रिलेशनशिप की बात आग की तरफ फैल रही है।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को बीती रात मुंबई की एक फेमस रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। जहां परिणीति ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश लुक में नजर आ रही थीं। परिणीति और राघव को जब पैपराजी ने रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया तो उन्होंने कैमरे के सामने साथ में पोज नहीं दिए। परिणीति चोपड़ा और 'आम आदमी पार्टी' नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट करते हुए फैंस दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में अब तक परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के करियर की बात करें तो आने वाले समय में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' का नाम शामिल है। इस फिल्म की कहानी म्यूजिशियन और कंपोजर अमर सिंह चमकीला पर आधारित है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ परिणीति चोपड़ा के अपोजिट नजर आएंगे। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता के साथ नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें: इस दिन रिलीज हो रही है सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'Kushi', एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्टर

शेखर सुमन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल, 22 दिन से गायब हैं एक्टर के जीजा डॉक्टर संजय

कंगना रनौत ने बर्थडे पर इन लोगों से मांगी माफी, Video शेयर कर जीता फैंस का दिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन