1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शेखर सुमन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल, 22 दिन से गायब हैं एक्टर के जीजा डॉक्टर संजय

शेखर सुमन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल, 22 दिन से गायब हैं एक्टर के जीजा डॉक्टर संजय

 Published : Mar 23, 2023 04:52 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 04:52 pm IST

एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) के जीजा डॉक्टर संजय कुमार नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। शेखर सुमन ने जीजा के लापता होने की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।

shekhar suman- India TV Hindi
shekhar suman Image Source : INSTAGRAM/SHEKHUSUMAN

फेमस एक्टर शेखर सुमन की बहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की बहन के पति डॉक्टर संजय बीते 22 दिनों से पटना से लापता हैं, जिसकी वजह से उनकी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने बताया कि उनके जीजा डॉक्टर संजय कुमार लापता हैं और अब तक उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एक्टर ने बताया कि नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय कुमार की गुमशुदगी की पुलिस 22 दिनों से जांच कर रही हैं लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चला है। ऐसे में शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।

सीबीआई जांच की गुहार

शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने इंटरव्यू में गुहार लगाई की उनके जीजा के लापता होने की शिकायत की सीबीआई जांच करे। एक्टर ने कहा कि पुलिस के अफसरों ने उनसे कहा है कि वो अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं डॉक्टर संजय को ढूंढने की। एक्टर ने कहा कि कोई आदमी ब्रिज से अचानक गायब हो जाए और 22 दिन तक उसका कोई पता न चले, ये बात समझ नहीं आती है, इसके साथ ही इतने दिनों में अब तक इससे जुड़ा कुछ भी सुराग न मिलना भी सवाल खड़े करता है। 

जानकारी के मुताबिक, शेखर सुमन (Shekhar Suman) के जीजा डॉक्टर संजय को आखिरी बार 1 मार्च की शाम को 7 बजकर 42 मिनट पर पटना के गांधी सेतु पर देखा गया था। 1 मार्च की शाम के बाद से अब तक डॉक्टर संजय के बारे में कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। शेखर सुमन कहा कि सबसे बड़ी लापरवाही ये है कि वहां कोई भी CCTV कैमरे का न होना है। एक्टर ने कहा अगर उस ब्रिज पर कैमरे लगे होते तो पता चल जाता कि आखिर ओवरब्रिज पर संजय के साथ क्या हुआ था। 

खुदकुशी नहीं कर सकते जीजा

शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने अपने जीजा के बारे में बात करते हुए बताया कि वह बेहद सीधे-सादे इंसान हैं और उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। इसके साथ ही वह किसी तरह की टेंशन में भी नहीं थे कि उन्हें खुदकुशी जैसा कदम उठाने के बारे में सोचना पड़े। एक्टर ने अपनी बहन की हालत के बारे में कहा कि उनकी बहन टूट चुकी हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाला है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से मिलकर गुहार लगाई है कि इस मामले की जांच सीबीआई से करवा दी जाए।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने बर्थडे पर इन लोगों से मांगी माफी, Video शेयर कर जीता फैंस का दिल

छोटे पठान ने जीता शाहरुख खान का दिल, 'झूमे जो पठान' पर क्रिकेटर के बेटे का जबरदस्त डांस

अनन्या पांडे वेब सीरीज 'कॉल मी बे' से करेंगी ओटीटी डेब्यू, वरुण धवन ने मजेदार वीडियो से किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन