1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन रिलीज हो रही है सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'Kushi', एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्टर

इस दिन रिलीज हो रही है सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'Kushi', एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्टर

 Published : Mar 23, 2023 07:01 pm IST,  Updated : Mar 23, 2023 07:01 pm IST

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) आने वाले समय में रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'Citadel' के इंडियन वर्जन में अहम रोल निभाती दिखाई देंगी। बीते दिनों ही सामंथा ने सीरीज से अपना पोस्टर शेयर किया था।

vijay deverakonda samantha starrer kushi release date- India TV Hindi
vijay deverakonda samantha starrer kushi release date Image Source : INSTAGRAM/SAMANTHARUTHPRABHUOFFL

साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की मच अवेटेड फिल्म 'Kushi' का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म को लेकर अपडेट आई थी कि सामंथा की तबीयत खराब होने की वजह से इसकी शूटिंग में देरी हो रही थी, लेकिन आज फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जिसे सुनकर सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के फैंस काफी खुश हैं। सामंथा ने आज फिल्म से नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है।

'Kushi' की रिलीज डेट

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा, 'पूरा दिल।' फिल्म के पोस्टर पर इसकी रिलीज डेट 1 सितंबर 2023 लिखी है। फिल्म के पोस्टर में सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। पोस्टर पर फैंस कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें इस फिल्म का इंतजार है। एक यूजर ने लिखा, 'सामंथा और विजय की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब सामंथा रुथ प्रभु और विजय दोनों ही साउथ के सुपरस्टार हैं ऐसे में ये फिल्म तो सुपर-डुपर हिट होने वाली है। अब देखना होगा कि फिल्म 'Kushi' को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

'Kushi' का निर्देशन निर्देशक शिव निर्वाण ने किया है, जिसे हिंदी सहित तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि साउथ की फिल्मों को अब पैन इंडिया लोग पसंद करते हैं और इस साल तो साउथ की फिल्म 'आरआरआर' के गाने ने ऑस्कर भी अपने नाम किया है। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें फिल्म 'शाकुंतलम' का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: शेखर सुमन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल, 22 दिन से गायब हैं एक्टर के जीजा डॉक्टर संजय

कंगना रनौत ने बर्थडे पर इन लोगों से मांगी माफी, Video शेयर कर जीता फैंस का दिल

छोटे पठान ने जीता शाहरुख खान का दिल, 'झूमे जो पठान' पर क्रिकेटर के बेटे का जबरदस्त डांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन