1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राघव चड्ढा को परिणीति चोपड़ा ने बताया भगवान का दिया बेस्ट गिफ्ट, जन्मदिन पर इस तरह लुटाया प्यार

राघव चड्ढा को परिणीति चोपड़ा ने बताया भगवान का दिया बेस्ट गिफ्ट, जन्मदिन पर इस तरह लुटाया प्यार

 Published : Nov 11, 2023 01:23 pm IST,  Updated : Nov 11, 2023 01:23 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने बड़े ही खास अंदाज में अपने हसबैंड को बर्थडे विश कर उनपर प्यार लुटाया है।

Parineeti Chopra , Raghav chadha - India TV Hindi
बर्थडे पर परिणीति चोपड़ा ने यूं लुटाया राघव चड्ढा पर प्यार Image Source : INSTAGRAM

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी लेडी लव परिणीति चोपड़ा ने कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर कर  उन्हें बर्थडे विश किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर अपने पति पर प्यार लुटाया है।परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर राघव के साथ बिताए खास लम्हों की कुल 7 अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनें के बीच गजब की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

राघव के बर्थडे पर परिणीति चोपड़ा ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

पहली फोटो में परिणीति और राघव विदेश की सड़क पर पोज देते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में परिणीति पति राघव के साथ अपनी पैरों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में परिणीति- राघव के साथ किसी किसी रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान वो डे राघव की बाहों में में नजर आ रही हैं। एत तस्वीर दोनों के स्टेडियम में मैच देखने के दौरान की है। वहीं एक तस्वीर में परिणीति राघव को हग करती हुईं दिखाई दे रही हैं। 

परिणीति चोपड़ा ने पति को बताया सबसे अच्छा गिफ्ट

इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बीच की बॉन्डिंग को देख ये साफ पता चल रहा है कि दोनों एक-दूजे से कितना प्यार करते हैं। वहीं राघव  परिणीति के लिए क्या है इसका जवाब खुद एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा है- 'आप भगवान का मुझे दिया गया सबसे अच्छा गिफ्ट हो, मेरे रागाई!आपकी वैल्यू, ईमानदारी और भरोसा मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए इंस्पायर करते हैं।आज आफिशियली मेरा फेवरेट दिन है क्योंकि मेरे लिए आज ही आपका जन्म हुआ था। हैप्पी बर्थडे हसबेंड! मुझे चुनने के लिए शुक्रिया।' एक्ट्रेस का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पिछले महीने राजस्थान के उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। इस जोड़े ने अपनी हल्दी, संगीत और मेहंदी समारोह भी वहीं आयोजित किया। उन्होंने वहां उनके लिए एक रिसेप्शन भी आयोजित किया। उनके विवाह की रस्मों की शुरुआत दिल्ली में एक सूफी नाइट से हुई। अपने खास दिन की तस्वीरें साझा करते हुए, परिणीति और राघव ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से, हमारे दिल को पता चल गया। इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे .. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है।"

इन फिल्मों में नजर आएंगी परिणीति 

परिणीति चोपड़ा को हाल ही में 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्मों में अमर सिंह चमकीला की बायोपिक 'चमकीला' और 'कैप्सूल गिल' नामक फिल्म शामिल हैं। 

 

 

ये भी पढ़ें- 

शादी के बाद पहली दिवाली मनाएंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, हाथों में मेहंदी लगाकर कुछ इस तरह कर रहीं सेलीब्रेशन की तैयारी

टीवी की इस मशहूर एक्ट्रस को हुआ कैंसर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अगस्त्य नंदा के डेब्यू पर अमिताभ ने दिया ऐसा रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन