1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pathaan trailer LEAKED: पहले ही लीक हुआ पठान का ट्रेलर? शाहरुख खान के धांसू एक्शन वाला सीन हो रहा खूब वायरल

Pathaan trailer LEAKED: पहले ही लीक हुआ पठान का ट्रेलर? शाहरुख खान के धांसू एक्शन वाला सीन हो रहा खूब वायरल

 Published : Jan 03, 2023 02:55 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 02:57 pm IST

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है।

Pathaan trailer LEAKED- India TV Hindi
Pathaan trailer LEAKED Image Source : TWITTER

Pathaan Trailer LEAKED: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लोगों को पूरी उम्मीद है कि दीपिका के जन्मदिन यानी 5 जनवरी को एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर फैंस के बीच सोशल मीडिया पर उत्साह देखा जा सकता है उलटी गिनती के रूप में, पोस्टर और उसी पर कई वीडियो इंटरनेट पर छा गए हैं। फिल्म की रिलीज में कुछ दिन बाकी होने के बावजूद, निर्माताओं ने ट्रेलर जारी नहीं किया है, जिससे प्रशंसकों में हर दिन उत्सुकता बढ़ रही है। जहां ट्रेलर रिलीज के बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, वहीं पठान का ट्रेलर होने का दावा करने वाला एक वीडियो ट्विटर पर धूम मचा रहा है।

एक्शन का डबल डोज है ये सीन 

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर से पहले, एक्शन फिल्म का एक अनदेखा वीडियो ऑनलाइन छाया हुआ है। इस वीडियो को #Pathaantrailer

#pathaan #PathaanTrailerleaked के साथ शेयर किया जा रहा है। यह लीक हुई क्लिप शाहरुख और जॉन द्वारा किए गए एक्शन और फाइट सीक्वेंस से भरा हुआ है। 

सेंसर बोर्ड ने चलाई 'पठान' पर कैंची 

इस बीच, 'पठान' को लेकर हाल ही में CBFC ने कुछ सीन पर कैंची चलाने की सलाह दी थी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा कि इसके बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने निर्माताओं को फिल्म के विवादित सॉन्ग 'बेशरम रंग' समेत फिल्म में कुछ बदलाव करने का निर्देश दिया है। हालांकि, उन्होंने निर्माताओं को सुझाए गए बदलावों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

क्यों विवादों में है सॉन्ग

12 दिसंबर को फिल्म के सॉन्ग 'बेशरम रंग', जिसमें दीपिका भी थीं, के रिलीज होने के बाद यह फिल्म विवाद से जूझ रही थी और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही थी। गाने के एक सीक्वेंस में अभिनेत्री को भगवा बिकनी में दिखाया गया है, जिसने लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताया है। 

'एवेंजर्स एंडगेम' स्टार जेरेमी रेनर की तबीयत में हो रहा सुधार, जानिए सर्जरी के बाद का हेल्थ अपडेट

स्पाई यूनवर्स का हिस्सा है 'पठान' 

'पठान' में, शाहरुख एक जासूस के किरदार में हैं। यशराज फिल्म्स का शानदार एक्शन शो 'पठान' आदित्य चोपड़ा की महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाली फिल्म 'रॉ एजेंट कोडनेम' भी 'पठान' के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। 

तारा सुतारिया और आदर जैन का हुआ ब्रेकअप? टूट गया एक्ट्रेस का कपूर खानदान की बहू बनने का सपना

कई फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख 

पठान के अलावा, शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। साथ ही साउथ के फेमस निर्देशक एटली की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' में नयनतारा के साथ भी दिखाई देंगे। 'जवान' 2 जून, 2023 को रिलीज होगी। 

'कांतारा' के इस दमदार एक्टर और एक्टिविस्ट का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, जानिए क्या है वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन