प्रेग्नेंसी के बाद अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस के बाद पत्रलेखा को उनके बढ़ते वजन के कारण ट्रोल किया जा रहा है। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो के जरिए उन्हें ट्रोल कर रहे लोगों और पैपाराजी को जमकर लताड़ा है। एक्ट्रेस को गुस्सा तब आया, जब एक पैपाराजी पेज ने एक क्लिप शेयर की, जिसका कैप्शन था- इसे क्या हो गया है? इस क्लिप में एक्ट्रेस अपनी कार से उतरकर अपनी बिल्डिंग में जाती हुई दिख रही थीं और उनके पीछे उनके पति राजकुमार राव चल रहे थे।
बढ़ते वजन पर क्यों बोलीं पत्रलेखा
पत्रलेखा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किए गए एक नोट में सनसनीखेज कैप्शन के साथ उन्हें बॉडी-शेम करने के लिए पैप्स की आलोचना की। उन्होंने समझाया कि बच्चे के जन्म के बाद एक महिला के शरीर में किस तरह के बदलाव आते हैं और लोगों से इंसानियत दिखाने की अपील की। उन्होंने लिखा, 'पैप पेजेस! मेरे साथ जो हुआ है, वह यह है कि मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है! हां, मेरा वजन बढ़ गया है, जो आप सभी को एक अजीब बात लग रही होगी। मैंने बैठकर कोई पहाड़ जितना खाना नहीं खाया है। मैंने बस एक बच्चे को जन्म दिया है और साथ ही दो फिल्में भी बनाई हैं, जो कोई आसान काम नहीं हैं।' उन्होंने इसी नोट में आगे लिखा, 'अगर मेरे बस में होता तो मैं ऐसी नहीं होती, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान मेरे शरीर ने इसी तरह से रिएक्ट किया है। भगवान के लिए, कृपया थोड़ा समझदार बने।'

टोस्टर की प्रोड्यूसर हैं पत्रलेखा
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'टोस्टर' 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, जिसमें पत्रलेखा का एक छोटा सा रोल देखने को मिला है। यह एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसे विवेक दासचौधरी ने निर्देशित किया और पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं।
कपल ने बेटी का किया स्वागत
पत्रलेखा और राजकुमार राव ने 15 नवंबर, 2025 को अपने पहले बच्चे एक बेटी का स्वागत किया। उन्होंने राजकुमार की दिवंगत मां के नाम पर उसका नाम पार्वती पॉल राव रखा और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को खुशखबरी दी।
ये भी पढ़ें-