KSBKBT 2 के आगे टीआरपी में क्यों नहीं चला 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का जादू? कहां हुई चूक
KSBKBT 2 के आगे टीआरपी में क्यों नहीं चला 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का जादू? कहां हुई चूक
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का सुपरहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने टीआरपी चार्ट में 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को पछाड़ दिया। यहां जानें तुलसी-मिहिर के आगे सारे सीरियल क्यों फेल हैं।
Published : Apr 17, 2026 01:33 pm IST, Updated : Apr 17, 2026 01:33 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
साल 2026 के 14वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग गुरुवार को कर दी गई है और ताजा रुझान एक बिल्कुल ही अलग कहानी बयां कर रहे हैं। जहां एक तरफ एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने अपनी सफलता बरकरार रखी है, वहीं रूपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' और समृद्धि शुक्ला 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग में काफी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, टीआरपी लिस्ट में नए शोज का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है।
2/7Image Source : Instagram/@smritiiraniofficial
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अपने रोमांचक ड्रामा के साथ टॉप पर बना हुआ है, जिसमें नोइना का सच सामने आते ही तुलसी उसे घर से बाहर निकाल देती है। तुलसी और मिहिर के मिलन का यह ड्रामा दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा है। इस शो की टीआरपी 2.0 है और इसकी रीच 2.7 रही। कमाल यह है कि नए शो टीआरपी में आगे हैं, जबकि पुराने सीरियल पीछे होते नजर आ रहे हैं।
3/7Image Source : Instagram/@iampriyathakurr
'वसुधा' 1.9 की रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है और 2025 में शुरु हुआ 'गंगा मई की बेटियां' की TRP 1.8 है। सबको हैरानी में डालते हुए, रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' 1.7 की रेटिंग और 2.9 की रीच के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है। इस शो का ड्रामा दर्शकों को बांधे रखने में असफल रहा। हालांकि, रेटिंग चार्ट में शो की लगातार गिरती स्थिति को देखते हुए मेकर्स को अब अपनी रणनीति में सुधार करने की जरूरत है।
'अनुपमा' ही नहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का भी टीआरपी में बुरा हाल है। इस शो की कहानी और स्टार कास्ट भले की सोशल मीडिया पर छाई हुई है, लेकिन इसका असर रेटिंग पर नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' पांचवें स्थान पर आ गया है। इसके बाद छठे नंबर पर 'तुम से तुम तक' और सातवें नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' है। इस शो को इस हफ्ते टीआरपी में 1.6 रेटिंग मिली है, जो बहुत कम है।
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का सुपरहिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने टीआरपी चार्ट में 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को पछाड़ दिया। ये सीरियल अपनी शानदार कहानी की वजह से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है, जिसमें कुछ अलग देखने को मिलता है। वहीं, 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स पुरानी कहानी को तोड़-मरोड़ कर दिखा रहे हैं, जिसे दर्शक बोर हो चुके हैं।
'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी के अलावा यह दोनों सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के सामने इस वजह से कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं, क्योंकि इसमें कुछ नया दिखाने की बजाय किरदार की मौत का खेल खेला जाता है। वहीं, दूसरे नए शोज दर्शकों के सामने इमोशनल ड्रामा के अलावा बहुत कुछ अलग परोस रहे हैं, जो उन्हें कहानी और किरदार से जोड़ता है।
'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की सबसे बड़ी कमी है। इसमें दिखाई जा रही वहीं पुरानी लव स्टोरी। अनुपमा की दो शादी और फिर एक तरफा प्यार ने कुछ समय तक दर्शकों को मन बहलाया, लेकिन बाद में दिमाग का दही कर दिया। दूसरी ओर, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के सो का भी यही हाल है। मेकर्स लीप के बाद अभिरा-अरमान के मिलन पर आकर अटक जाते हैं।