1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Cannes फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा, लोगों को आई ऐश्वर्या राय की याद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

Cannes फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा, लोगों को आई ऐश्वर्या राय की याद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 14, 2026 09:41 am IST,  Updated : May 14, 2026 09:41 am IST

Cannes फेस्टिवल में आलिया भट्ट की मौजूदगू खूब सुर्खियां बटोरती रही। लेकिन यहां ऐश्वर्या राय को भी लोगों मिस किया है।

Aishwarya Rai And Alia Bhatt- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@AISHWARYARAIBACHC

Cannes फेस्टिवल 2026 अपने चरम पर है और बीते रोज आलिया भट्ट ने यहां अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। आलिया भट्ट की खूब तस्वीरें और वीडियो वायरल रहे और लोगों ने उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ भी की। आलिया की तस्वीरें और वीडियो भी जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो लोगों को ऐश्वर्या राय की याद आ गई। फैन्स ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या को ईवेंट में शामिल नहीं होने पर अपनी निराशा भी व्यक्त की है। 

आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा

कान फेस्टिवल बीते 12 मई को शुरू हो गया था और 23 मई तक जारी रहने वाला है। हाल ही में हुए ईवेंट में आलिया भट्ट ने खूबसूरत ड्रेस में अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। आलिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स ने भी जमकर तारीफ की है। हालांकि कुछ ट्रोल्स ने आलिया को ट्रोल भी किया है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि आलिया जब पोज दे रही हैं तो एक हिस्से में खड़े कैमरे वाले लोगों ने आलिया को कोई भाव नहीं दिया। साथ ही इसको लेकर ये भी दावा किया गया कि आलिया को कोई पहचानता भी नहीं था। हालांकि वीजियो को देख कुछ लोगों ने सपोर्ट भी किया है और ये कहा कि दूसरी साइड खड़े कैमरे वाले लोगों ने आलिया को क्लिक किया है। 

लोगों को आई ऐश्वर्या राय की याद

वहीं Cannes फेस्टिवल 2026 अब तक खूब सुर्खियां बटोरता रहा। यहां हॉलीवुड समेत पूरी दुनिया के फिल्मी सितारों और ग्लैमर की दुनिया के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। हालांकि लोगों को इस फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय को भी मिल किया है। ऐश्वर्या राय ने अब तक कई बार इस फेस्टिवल में हिस्सा लिया है और हर बार उनकी शिरकत यहां खूब चर्चा में रही। सबसे पहले ऐश्वर्या ने अपनी फिल्म देवदास के लिए Cannes फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। इस दौरान शाहरुख खान उनके साथ नजर आए थे। इसके बाद अब तक कई बार ऐश्वर्या ने कान्स में हिस्सा लिया। ऐश्वर्या लंबे समय तक L’Oréal Paris ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर रही हैं। लेकिन इस बार L’Oréal Paris ने आलिया भट्ट, वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया, हेलेन मिर्रेन, जेन फोंडा और हाइडी क्लम की तस्वीरें यहां नजर आईं।

ये भी पढ़ें- सीजन 2 के साथ धमाकेदार वापसी कर रही सीरीज, जियो हॉटस्टार पर देगी दस्तक, रणदीप हुड्डा जमाएंगे रंग

'कसौटी जिंदगी की' में अनुराग पर खंजर से वार करने वाली अपर्णा याद है? एक सीन के लिए पूरे देश से मिली नफरत

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन