1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pippa Teaser Out: ईशान खट्टर की फिल्म का टीजर देख जागेगा देशभक्ति का जुनून, लोगों को याद आई 'बॉर्डर'

Pippa Teaser Out: ईशान खट्टर की फिल्म का टीजर देख जागेगा देशभक्ति का जुनून, लोगों को याद आई 'बॉर्डर'

 Published : Aug 15, 2022 12:44 pm IST,  Updated : Aug 15, 2022 12:44 pm IST

Pippa Teaser Out: ईशान खट्टर ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 'भारत के सबसे खतरनाक युद्ध' की झलक शेयर की है।

Pippa Teaser Out- India TV Hindi
Pippa Teaser Out Image Source : INSTAGRAM_ISHAANKHATTER

Highlights

  • ईशान खट्टर की फिल्म का टीजर रिलीज
  • दिखी भारत के सबसे खतरनाक युद्ध की झलक
  • जमकर हो रही टीजर की तारीफ

Pippa Teaser Out: ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) की आगामी फिल्म 'पिप्पा' का टीजर रिलीज हो गया है। राजा मेनन फिल्म का टीज़र 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर जारी किया गया है। यह टीजर कुछ देर पहले ही ईशान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस फिल्म की एक झलक ने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना को जगा दिया है। इस टीजर में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का रोंगटे खड़े करने वाला नजारा दिख रहा है।

टीज़र में दिखा युद्ध का आगाज और सेना का जोश 

टीज़र की शुरुआत स्क्रीन पर दिखाई देने वाली तारीख '3 दिसंबर 1971' से होती है। यह वही तारीख है जब भारत की तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने भारत के हवाई क्षेत्रों पर हमले के बाद पाकिस्तान से युद्ध का ऐलान किया था। फिर हमें ईशान, मृणाल, प्रियांशु और सोनी राजदान के किरदारों की एक झलक मिलती है। ईशान को सेना की वर्दी पहने देखा जाता है। उनके किरदार कैप्टन बलराम सिंह मेहता को यह कहते सुना जाता है कि पूरे इतिहास में किसी दूसरे देश की आजादी के लिए कोई युद्ध नहीं लड़ा गया। देखिए ये टीज़र... 

ईशान ने फैंस से कही इमोशनल बात 

टीज़र को शेयर करते हुए ईशान ने अपने कैप्शन में रिलीज डेट शेयर की। इसमें लिखा है, "सिनेमाघरों में 2 दिसंबर, 2022 को पिप्पा। हमारे देश के स्वतंत्रता दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर - एक ऐसी फिल्म की एक झलक पेश करते हुए हम सबने अपना दिल और आत्मा इसमें डाल दी है। हमारी धरती, हमारे लोग और हमारी संस्कृति पर हमेशा कृपा बनी रहे। हमारे रक्षा बलों (भारतीय राष्ट्रीय ध्वज) की वीरता और बहादुरी का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है।"

75 years of Independence: कितना बदल गया देश का सिनेमा, 70 एमएम के पर्दे से ओटीटी प्लेटफॉर्म का सफर

ये है 'पिप्पा' की पूरी टीम 

पिप्पा को राजा मेनन द्वारा निर्देशित किया गया है और आरएसवीपी मूवीज और रॉय कपूर फिल्म्स के साथ रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा यह फिल्म निर्मित है। फिल्म का संगीत एआर रहमान का है। फिल्म 2 दिसंबर, 2022 को रिलीज़ होगी। ईशान के अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर, प्रियांशु पेन्युली और सोनी राजदान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Sussanne Khan and Arslan Goni: सुजैन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बॉयफ्रेंड की बाहों में आईं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन