1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Piyush Mishra: जब डॉक्टरों ने मान ली थी हार तो इस तरीके से ठीक हुआ था पीयूष मिश्रा का ब्रेन स्ट्रोक

Piyush Mishra: जब डॉक्टरों ने मान ली थी हार तो इस तरीके से ठीक हुआ था पीयूष मिश्रा का ब्रेन स्ट्रोक

 Published : Oct 06, 2022 07:38 pm IST,  Updated : Oct 06, 2022 07:38 pm IST

Piyush Mishra: फिल्म गुलाल के रिलीज होने के बाद अभिनेता पीयूष मिश्रा जब अमेरिका पहुंचे तो उनकी तबीयत बहुत खराब हो चुकी थी। अमेरिका के डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। जब वो इंडिया वापस आए तो प्राणिक हीलिंग से ठीक हुए।

Piyush Mishra- India TV Hindi
Piyush Mishra Image Source : SOURCED

Highlights

  • पीयूष मिश्रा बेहतरीन अभिनेता, थिएटर एक्टर, निर्देशक, कंपोजर, स्क्रिप्ट राइटर और सिंगर हैं।
  • उन्होंने अपना पहला प्ले ‘दिल्ली तेरा बात निराली’ किया।

Piyush Mishra:  पीयूष मिश्रा आज एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेता, थिएटर एक्टर, निर्देशक, कंपोजर, स्क्रिप्ट राइटर और सिंगर हैं। इतने कमाल के कलाकार के बारे में क्या आप कभी ये सोच सकते हैं कि वो बचपन में इंट्रोवर्ट रहे होंगे। जी हां ये सच है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्में पीयूष मिश्रा बचपन में पढ़ाई में कमजोर थे, लेकिन हिंदी भाषा में उनकी रुचि थी। इसलिए उन्हें स्कूल में प्ले करने का मौका मिला।

कैसे बने थिएटर आर्टिस्ट

स्कूल में प्ले करने के दौरान उन्हें समझ आ गया था कि आगे चलकर वो क्या करना चाहते हैं। साल 1979 में उन्होंने अपना पहला प्ले ‘दिल्ली तेरा बात निराली’ किया। फिर चार साल तक उन्होंने ग्वालियर में थिएटर किया। इसके बाद वो दिल्ली चले गए और वहां उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया। ये बात साल 1983 की है। दिल्ली में रहते हुए उन्होंने साल 2003 तक थिएटर किया। साथ ही कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी किए।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई के नए लवर की होगी शो में एंट्री, विराट से नाराज होगी पाखी

फिल्म गुलाल से मिली सक्सेस

एक इंटरव्यू के दौरान पीयूष मिश्रा ने बताया कि 20 साल थिएटर करने के बाद साल 2009 में उनकी फिल्म ‘गुलाल’ रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज के बाद वो अमेरिका गए हुए थे। फ्लाइट के दौरान उन्हें अपनी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। जब वो अमेरिका पहुंचे तब तक उनकी फिल्म सक्सेसफुल हो गई थी। इसी वजह से अमेरिका में कई लोग उनसे मिलने गए थे। उन लोगों में कुछ डॉक्टर भी शामिल थे जिन्होंने पीयूष मिश्रा का चेकअप किया था।

ब्रेन स्ट्रोक के हुए थे शिकार

चेकअप के बाद पता चला कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। तीन दिनों तक वो हॉस्पिटल में भर्ती रहे थे। डॉक्टर का कहना था कि आगे चल कर वो न तो बोल पाएंगे, न चल पाएंगे। यहां तक की ठीक से बैठना भी उनके लिए असंभव है।

Bollywood Gossip: नरगिस ने रेखा को बताया था डायन, कहा था, ' वो मर्दों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करती हैं'

अमेरिका में नहीं इंडिया में हुआ उनका इलाज

अमेरिका से वापस लौटने के बाद पीयूष मिश्रा की मुलाकात उनके दोस्त विशाल भारद्वाज से हुई जो एक फिल्ममेकर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। विशाल भारद्वाज ने पीयूष मिश्रा को प्राणिक हीलिंग के बारे में बताया। उन्होंने अपने दोस्त की बात मानते हुए प्राणिक हीलिंग की 20 दिन की थेरेपी ली। थेरेपी लेने के बाद वो पूरी तरह से स्वस्थ हो गए।स्वस्थ होने के बाद पीयूष मिश्रा ने फिल्मों में काम करना दोबारा शुरू किया। साल 2012 में आई फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और आज भी कर रहे हैं। 

Dream Girl 2 पर्दे पर मचाएगी बवाल, हंसी का लगेगा डबल डोज, जानिए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन