1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' से प्रकाश राज, रहमान, शोभिता धूलिपाला का फर्स्ट लुक आउट

Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' से प्रकाश राज, रहमान, शोभिता धूलिपाला का फर्स्ट लुक आउट

 Published : Sep 04, 2022 08:58 pm IST,  Updated : Sep 04, 2022 08:59 pm IST

Ponniyin Selvan: इन दिनों मणिरत्नम की बहुचर्चित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' काफी चर्चा में है। इस बीच फिल्म से शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, रहमान का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है।

Ponniyin Selvan- India TV Hindi
Ponniyin Selvan Image Source : TWITTER/ @LYCAPRODUCTIONS

Highlights

  • 'पोन्नियिन सेल्वन' 30 सिंतबर को रिलीज होगी।
  • यह फिल्म देश में अब तक की सबसे महंगी परियोजनाओं में से एक होगी।

Ponniyin Selvan: फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च से कुछ ही दिन पहले निर्देशक मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' की यूनिट ने रविवार को फिल्म में अभिनेता प्रकाश राज, रहमान और जयचित्रा के लुक जारी किए। प्रकाश राज ने सुंदरा चोझर की भूमिका निभाई है, रहमान ने मदुरंतकन की और जयचित्रा ने महाकाव्य फिल्म में सेम्बियन मादेवी की भूमिका निभाई है, जो प्रख्यात लेखक कल्कि के क्लासिक 'पोन्नियिन सेल्वन' पर आधारित है।

ट्विटर पर लाइका प्रोडक्शंस, जो मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज के साथ फिल्म का निर्माण कर रही है, ने कहा, "हर गुलाब में कांटे होते हैं। सम्राट, रानी मां और बेटा यह सब चाहता है! प्रकाश राज को सुंदर चोजर के रूप में, जयचित्रा सेम्बियान मादेवी के रूप में और अभिनेता रहमान को मदुरंतकम के रूप में मिलें!"

फिल्म, जिसका पहला भाग 30 सितंबर को आने वाला है, एक शानदार कहानी है जो राजकुमार अरुलमोझी वर्मन के शुरूआती जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाद में महान राजा चोझन के रूप में जाने गए।

मणिरत्नम की इस ड्रीम प्रोजेक्ट में अभिनेता विक्रम, ऐश्वर्या राय, तृषा, कार्ती, जयम रवि, जयराम, पार्थिबन, लाल, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रभु और प्रकाश राज सहित कई बड़े सितारे हैं।

यह फिल्म देश में अब तक की सबसे महंगी परियोजनाओं में से एक होगी।

ये भी पढ़ें - 

Liger के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद Charmme Kaur ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोलीं - 'जियो और जीने दो'

Akshay Kumar ने Kapil Sharma पर लगाया बड़ा आरोप, बॉलीवुड की फिल्में पिटने के पीछे कॉमेडियन का हाथ! 

Ranveer Singh ने कपूर खानदान की बहू को कहा 'मलाई कोफ्ता', इस स्टार की है पत्नी

Rishi Kapoor को याद कर इमोशनल हुईं Neetu Kapoor, जन्मदिन पर शेयर की Throwback Photo

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन