1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Ranveer Singh ने कपूर खानदान की बहू को कहा 'मलाई कोफ्ता', इस स्टार की है पत्नी

Ranveer Singh ने कपूर खानदान की बहू को कहा 'मलाई कोफ्ता', इस स्टार की है पत्नी

 Published : Sep 04, 2022 08:38 am IST,  Updated : Sep 04, 2022 08:38 am IST

Fabulous Lives of Bollywood Wives Season 2: रणवीर सिंह ने 'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के सीजन 2 में कपूर खानदान की बहू को 'मलाई कोफ्ता' बताया है।

fabulous lives of bollywood wives- India TV Hindi
fabulous lives of bollywood wives Image Source : NETFLIX

Highlights

  • रणवीर कपूर ने शो में लगाया ग्लैमर का तड़का
  • करण जौहर के सेट पर पहुंची बॉलीवुड वाइव्स
  • जमकर हुई मस्ती

Fabulous Lives of Bollywood Wives Season 2: 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के सीजन 2 के फिनाले में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिला है। क्योंकि इसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एंट्री हुई। रणवीर ने जिस अंदाज में शो में एंट्री की उनके लुक पर महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा सजदेह और नीलम कोठारी काफी इंप्रेस हुईं। इसी बीच रणवीर ने महीप कपूर के बारे में एक ऐसी बात कह दी जो सुनकर महीप के पति संजय कपूर भी दंग रह जाएंगे। 

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट पर टीम 

दरअसल बात यह है कि 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दूसरे सीज़न का शानदार फिनाले हुआ, जिसमें रणवीर सिंह अतिथि भूमिका में थे। शो की चार लीड फीमेल महीप कपूर, सीमा सजदेह, भावना पांडे और नीलम कोठारी एक साथ करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) के सेट पर रणवीर से मिलीं। जहां रणवीर ने ऐसी बातें की जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

खुली शर्ट में रणवीर ने किया घायल 

सीज़न के फिनाले में, करण जौहर ने बॉलीवुड की इन चार महिलाओं से रणवीर को मिलवाया। रणवीर इस दौरान 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें अभिनेता के कुछ शॉट्स दिखाने के बाद, करण ने रणवीर को शो के फ्रेम में बुलाया। रणवीर जो बिना बटन लगाए ओपन शर्ट के साथ अंदर चले गए। जैसे ही अभिनेता ने कमरे में एंट्री की महीप, भावना, सीमा और नीलम उनके लुक्स की कायल हो गईं। उन सभी ने कहा कि रणवीर कितने 'हॉट' हैं और सीमा ने रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण को भी "लकी और ठाठ वाली" बताया।

क्या बोल गए रणवीर 

तब रणवीर ने महीप को बताया कि उनका फेवरेट सॉन्ग 'निगोड़ी कैसी जवानी है' है। आपको बता दें कि यह एक म्यूजिक वीडियो है जिसमें महीप कपूर ने सालों पहले एक्टिंग की थी। रणवीर ने महीप से यह भी कहा, "मैं एक फेन हूं। निगोड़ी एक कल्ट वीडियो है।" महीप की ओर इशारा करते हुए, रणवीर ने कहा, "वीडियो में वह कितनी हॉट लग रही थी, एकदम मलाई कोफ्ता।" रणवीर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। कि आपने मेरी तारीफ की लेकिन मैं सिर्फ मांस का एक टुकड़ा हूँ। बस एक बैटरी से चलने वाले किसी गैजेट की तरह।" आपको बता दें कि महीप कपूर, एक्टर संजय कपूर की पत्नी और जल्द ही डेब्यू करने जा रहीं शनाया कपूर की मां हैं। 

Nusrat Jahan ने बिकिनी पहन दिए समंदर किनारे पोज, गजब ढा रही हर एक अदा

नीलम संग लगाए ठुमके 

एपिसोड के अंत में, रणवीर ने नीलम के साथ उनके सुपरहिट सॉन्ग "आप के आ जाने से" पर डांस किया। करण जौहर ने रणवीर का न्यूड शॉवर शॉट भी दिखाया। आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। फोटोशूट कॉस्मोपॉलिटन पत्रिका के लिए बर्ट रेनॉल्ड्स के 1972 के प्रतिष्ठित शूट के लिए एक श्रद्धांजलि थी।

Nora Fatehi questioned: महाठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही से हुई पूछताछ, पूछे गए 50 से ज्यादा सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन