1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टॉप डायरेक्टर की बेटी और बेहतरीन एक्ट्रेस, 11 साल में टूटी शादी, अब बताया क्यों खत्म हुआ रिश्ता

टॉप डायरेक्टर की बेटी और बेहतरीन एक्ट्रेस, 11 साल में टूटी शादी, अब बताया क्यों खत्म हुआ रिश्ता

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 31, 2026 06:57 am IST,  Updated : May 31, 2026 06:57 am IST

पूजा भट्ट ने हाल ही में मनीष मखीजा के साथ अपना रिश्ता खत्म होने के बारे में बात की। दोनों ने 2014 में अपना 11 साल का रिश्ता खत्म कर दिया था, जिसके बारे में अब पूजा भट्ट ने बात की और इसकी वजह भी बताई।

pooja bhatt- India TV Hindi
पूजा भट्ट Image Source : INSTAGRAM/@POOJAB1972

पूजा भट्ट बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी होने के साथ-साथ एक समय पर इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक थीं। 90 के दशक में पूजा भट्ट ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और खूब लोकप्रियता हासिल की। उनकी खूबसूरती और भोलेपन ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया। लेकिन, इसी बीच उन्होंने एक्टिंग छोड़ निर्देशन का रास्ता चुन लिया। इसी दौरान पूजा भट्ट की मनीष मखीजा से मुलाकात हुई, जिनसे उन्होंने 2003 में शादी कर ली। लेकिन, शादी के 11 साल बाद ही ये रिश्ता टूट गया, जिसके बारे में पूजा भट्ट ने अब बात की है।

क्यों टूटा पूजा भट्ट-मनीष मखीजा का रिश्ता?

पूजा भट्ट ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में अपने और पूर्व पति मनीष मखीजा के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और अपने रिश्ते के खत्म होने का कारण भी बताया। पूजा कहती हैं कि दोनों के बीच न तो कोई विवाद था और न ही कोई तीसरा व्यक्ति, बल्कि रिश्ते में अकेलापन होने के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। पूजा भट्ट की मनीष मखीजा से मुलाकात 'पाप' की शूटिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों ने आगे चलकर शादी कर ली।

पूजा भट्ट ने बताया कि उनकी शादी क्यों टूटी

पूजा भट्ट ने अपने और मनीष मखीजा के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने मनीष के साथ अलग होने का फैसला किया, ज्यादातर लोगों को यही लग रहा था कि उनकी जिंदगी में कोई और होगा। लेकिन, ये सच नहीं था। पूजा कहती हैं- 'मैंने जब अपने दोस्तों को इस बारे में बताया तो कई ने पूछा कि तुम्हारी शादी को 11 साल हो चुके हैं तो अब ऐसा क्यों कर रही हो? क्या कोई और है? मेरा जवाब था - नहीं, क्योंकि कोई और नहीं था। मैं किसी और के बारे में सोच ही नहीं रही थी। इस रिश्ते के खत्म होने की एकमात्र वजह थी भावनात्मक अकेलापन।'

समय के साथ एक-दूसरे से होते गए दूर

पूजा भट्ट ने आगे कहा, “मैंने मनीष के साथ अपनी शादी इसलिए खत्म कर दी, क्योंकि मुझे उस रिश्ते में अकेलापन महसूस हो रहा था। जब आप किसी के साथ रहते हैं, लेकिन उसके होते हुए भी अकेलापन महसूस करते हैं, तो वो रिश्ता, रिश्ता नहीं रह जाता। ऐसे में एक ही छत के नीचे रहते हुए भी आप एक-दूसरे से दूर होते जाते हैं। हमारा रिश्ता दोस्ती और भरोसे पर शुरू हुआ था, लेकिन समय के साथ हम एक-दूसरे से दूर होते गए।”

एक औरत के रूप में खुद को खो बैठी

पूजा भट्ट कहती हैं, “मैंने उससे कहा कि मैंने कभी तुम्हारी पीठ पीछे बुराई नहीं देखी और न ही कभी देखूंगी। मगर फिर भी लग रहा था कि हमारे बीच सब खत्म हो गया है। हम एक-दूसरे से बिछड़ चुके थे और कहीं न कहीं, मैं एक महिला के तौर पर खुद को खो बैठी थी। मैं उस समय बस खुद को वापस पाना चाहती थी। शादी को जारी रखना झूठ होता, और मैं झूठ में नहीं जी सकती। मैंने ये बिलकुल साफ तौर पर कह दिया था कि मैं अपनी आगे की जिंदगी नाखुशी और किसी और को दोष देते हुए नहीं गुजार सकती। मैं अपनी जिंदगी की मालिक खुद हूं। मुझे कई अच्छे रिश्ते मिले हैं, लेकिन आज मैं उस सबसे पवित्र रिश्ते का आनंद ले रही हूं, जो मेरा खुद से है।”

नहीं चाहती थीं बच्चे

पूजा भट्ट बताती हैं कि वह कभी मां नहीं बनना चाहती थीं और इसलिए भी उनकी शादी नहीं टिक पाई। इसी के चलते उनके लिए अपनी जिंदगी का फैसला लेना और भी आसान हो गया। पूजा कहती हैं - 'मेरी शादी ठीक से नहीं चल रही थी, इसका एक कारण ये भी था कि मैं बच्चे नहीं चाहती थी। मुझे बच्चों से बहुत प्यार है, लेकिन कभी मां बनने की इच्छा ही महसूस नहीं हुई। 30 की उम्र के दौरान मैं काम कर रही थी, मेरी जिंदगी में कई लक्ष्य थे जिन्हें मुझे पूरा करना था। इसलिए कभी मां बनने की इच्छा मेरे अंदर आई ही नहीं।'

ये भी पढ़ेंः Aap Ki Adalat: बचपन में कुटाई के बाद मिलते थे नए कपड़े, बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र संग बिताए पलों को किया याद

सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनकर टूट गए थे शिशिर शर्मा, फिर छेड़ी पुरानी बहस, बोले- मुझे कभी नहीं लगा कि यह आत्महत्या थी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन