पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर हैं और अब तक दर्जनों फिल्में दे चुके हैं। पूजा ने भी अपने पिता की तरह फिल्मी दुनिया को अपने करियर का रास्ता बनाया। पूजा ने एक्टिंग के साथ डायरेक्शन और प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी किस्मत आजमाई है। लेकिन पूजा भट्ट की जि्ंदगी हमेशा से ही विवादों में घिरी रही है। कभी अपने पिता के साथ ही आई तस्वीरों को लेकर लोगों ने खूब चर्चा की। कभी पूजा भट्ट खुद भी शराब के नशे से जूझती रहीं। वहीं अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। आज पूजा भट्ट का जन्मदिन है, इस मौके पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
बीते दिनों पूजा भट्ट ने अपनी शराब की लत को लेकर खुद भी शेयर किया था। शराब छोड़ने के 5 साल बाद पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अतीत में शराब की लत से जूझने की बात स्वीकार की है और अपनी रिकवरी के बारे में भी खुलकर बात की है।
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, पूजा ने उस समय को याद किया जब वह प्यार की तलाश में भटक रही थीं और कहा कि कुछ साल पहले उन्हें अपने जीवन का प्यार मिला - नशामुक्ति। उन्होंने लिखा, 'मुझे याद नहीं कि कब मुझे प्यार नहीं हुआ। लोगों से, हां... लेकिन उससे भी ज्यादा प्यार के विचार से। मैं जहां भी गई, प्यार की तलाश करती रही। आधी रात को अनजान रास्तों पर, यहां तक कि देशों, सीमाओं और महाद्वीपों को पार करते हुए भी, मैंने प्यार का पीछा किया। मैं अपने आप को उन लोगों का बहुत बड़ा श्रेय देती हूं जिन्होंने मुझसे प्यार किया और खासकर उनका जिन्होंने नहीं किया। मैं किसी को भी मुझे निराश करने के लिए दोष नहीं दे सकती क्योंकि सच्चाई तो यह है कि अक्सर मैं खुद ही अपनी असफलता का कारण बनी। और फिर एक दिन ब्रह्मांड ने मुझे मेरे जीवन के प्यार - संयम - से मिलवाया। और किसी और स्रोत से मान्यता की जरूरत खत्म हो गई। संयम एक मांग करने वाला लेकिन संतुष्टि देने वाला प्रेमी है, जो आपके बचाव को तोड़ता है, आपकी आत्मा को उजागर करता है, हर तरह के झूठ का पर्दाफाश करता है, फिर भी आपका हाथ थाम लेता है और आपको कई अनिश्चित रातों से पार पाने में मदद करता है, और जब आप सबसे क्रांतिकारी काम करते हैं - खुद को ना कहते हैं - तो आपकी सुबह को एक अकल्पनीय रोशनी से भर देता है।'
पूजा भट्ट ने फिल्म 'डैडी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'सड़क' जैसी कमाल की कहानी का भी हिस्सा रहीं। अपने करियर में पूजा ने 36 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और कई हिट भी रहीं। इसके साथ ही बतौर डायरेक्टर भी पूजा ने खूब नाम कमाया। पूजा ने जिस्म 2, धोखा, पाप औैर कजरारे नाम की फिल्में डायरेक्ट भी की हैं। पूजा की जिंदगी करियर से ज्यादा विवादों में रही है। 1990 में पूजा ने अपने पिता महेश भट्ट के साथ एक फोटोशूट कराया था। स्टारडस्ट मैग्जीन का ये फोटोशूट खूब सुर्खियों में रहा था।
पूजा भट्ट ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ चर्चित फिल्मों की बात करें तो 'सड़क', 'जख्म', 'दिल है कि मानता नहीं', 'पहला नशा' और 'प्रेम दीवाने' जैसी फिल्मों में अभिनय किया और तारीफें हासिल कीं। लेकिन, जल्दी ही उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली और फिल्ममेकिंग की ओर रुख कर लिया। 2023 में पूजा, रियेलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आईं और लगातार सुर्खियों में बनी रहीं।
ये भी पढ़ेंः सब्यसाची मुखर्जी का महलनुमा घर देखा? बड़े झूमर-हरा-भरा गार्डन, देखकर भूल जाएंगे बॉलीवुड स्टार्स के आलीशान बंगले
संपादक की पसंद