1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भैरवा' बनकर भौकाल मचाने आ रहे हैं प्रभास, 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

'भैरवा' बनकर भौकाल मचाने आ रहे हैं प्रभास, 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

 Published : Jun 05, 2024 12:56 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 01:03 pm IST

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लंबे सम से चर्चा में है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैंस की ये बेकरारी को देखते हुए हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसका ट्रेलर कब सामने आएगा।

Kalki 2898 AD trailer, Prabhas- India TV Hindi
'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज Image Source : X

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' लंबे सम से चर्चा में है। प्रभास स्टारर इस मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से स्टार्स के बीते दिनों में कई लुक भी सामने आ चुके हैं, जिसने फैंस के बीच फिल्म के लिए और एक्साइटमेंट बढ़ा दी। वहीं मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है, जिसके बाद से लोगों में इसे लेकर क्रेज और बढ़ गया है। 

इस दिन आ रहा फिल्म का ट्रेलर

मेकर्स ने हाल ही में प्रभास का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो पहाड़ के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है- 'नई दुनिया इंतजार कर रही है। कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर 10 जून को रिलीज होगा।' अब मेकर्स के इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। अब हर कोई 10 जून का इंतजार करने लगा है। जाहिर है जिस तरह से इस फिल्म के टीजर ने दर्शकों का दिल जीता। ठीक उसी तरह कल्कि का ट्रेलर भी लोगों के बीच धमाल मचाने में कामयाब रहेगा।  

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि  'कल्कि 2898 एडी'  फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई महीनों से खबरें चल रही हैं लेकिन इस पर फाइनल अपडेट आखिरकार बीते दिनों आ गया। मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कि, और बताया कि  ये फिल्म  27 जून, 2024 को रिलीज होगी।

'कल्कि 2898' के स्टार कास्ट

बता दें कि 'कल्कि 2898' को नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि ये कलयुग के विनाश पर बेस्ड होगी क्योंकि पुराणों के मुताबिक कलयुग में धर्म  स्थापना करने के लिए कल्कि नाम का अवतार जन्म लेगा और दुनिया में फैल रहे अधर्म का विनाश करेगा। इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है क्योंकि इसमे साउथ और बॉलीवु के कई दिग्गज स्टार्स नजर आने वाले हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण, कमल हासन, प्रभास, दिशा पाटनी के नाम शामिल हैं। फिल्म में जहां अमिताभ बच्चन द्रोण के पुत्र 'अश्वत्थामा' के किरदार में दिखेंगे, तो वहीं प्रभास फिल्म में भैरव की भूमिका निभाएंगे, जिसे कल्कि का बदला हुआ अहंकार माना जाता है। फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन