1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास की फिल्म 'सालार' का जलवा रहा कायम, दूसरे दिन भी फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई

प्रभास की फिल्म 'सालार' का जलवा रहा कायम, दूसरे दिन भी फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Dec 24, 2023 08:29 am IST,  Updated : Dec 24, 2023 08:29 am IST

साउथ एक्टर प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने के साथ ही 'सालार' ने दूसरे दिन भी छप्परफाड़ कमाई करके गर्दा उड़ा दिया है। इस बीच आइए जानते हैं कि प्रभास और पृथ्वीराज की सालार पार्ट-1 सीजफायर ने शनिवार को कितनी कमाई कर डाली है।

Salaar Box Office Collection, Prabhas- India TV Hindi
'सालार' ने दूसरे दिन की छप्पर फाड़ कमाई Image Source : DESIGN

प्रभास की फिल्म 'सालार' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है। फिल्म का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में धांसू एक्शन सीन्स और स्टार कास्ट की एक्टिंग की काफी प्रशंसा हो रही है। वहीं  रिलीज के पहले दिन धमाकेदार कमाई करने के बाद 'सालार' ने दूसरे दिन भी छप्परफाड़ कमाई करके गर्दा उड़ा दिया है। इस बीच आइए जानते हैं कि प्रभास और पृथ्वीराज की सालार पार्ट-1 सीजफायर ने शनिवार को कितनी कमाई कर डाली है।

'सालार' ने दूसरे दिन की  छप्पर फाड़ कमाई

'सालार' को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखा जा रहा है। 'सालार' को फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज से पहले इस मूवी की बंपर एडवांस बुकिंग ने ये साबित कर दिया था कि ओपनिंग डे पर साला ताबड़तोड़ कारोबार करेगी और ऐसा हुआ भी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन की कमाई के मामले में सुनामी ला दी थी। वहीं अब दूसरे दिन भी फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई करके गर्दा उड़ा दिया है। जी हां, 'सालार पार्ट-1 सीजफायर' के दूसरे दिन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के पूर्वानुमान आंकड़ो के अनुसार प्रशांत नील की इस मूवी ने दूसरे दिन 55 करोड़ का धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। जबकि पहले दिन फिल्म ने 95 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में फिल्म की अब तक की कुल कमाई लगभग 145.70 करोड़ रपये हो गई है।

फिल्म 'सालार' की कहानी

बते दें कि फिल्म 'सालार' में रेबेल प्रभास का दमदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। 'सालार' एक दम पैसे वसूल एक्शन पैक्ड फिल्म है। फिल्म 'सालार' की कहानी दो दोस्तों के इर्द गिर्द है जहां प्रभास (सालार) आपने दोस्त के लिए दुश्मनों से मार काट करते नजर आते हैं। फिल्म में सालार की श्रुति हासन यानी आद्या से मुलाकात होती है और वो उसे गुंडों से प्रोटेक्ट करता है। कहानी लीप के साथ आगे बढ़ती है जहां साल 2017 में आद्या (श्रुति हासन) अपने पिता कृष्णकांत की जानकारी के बिना न्यूयॉर्क से भारत आ जाती है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार का नाम वर्धाराज मन्नार है। लोगों को सुकुमारन का नया अवतार बहुत पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें:

शाहरुख खान की 'डंकी' को मिला वीकेंड का फायदा, तीन दिन में कमा लिए इतने करोड़

प्रियंका-परिणीति चोपड़ा ने कभी नहीं किया सपोर्ट, मीरा चोपड़ा ने अपनी बहनों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन