1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जया बच्चन को नहीं पसंद करतीं ऐश्वर्या? डायरेक्टर ने बताया सच, बोले- 'तो क्या हुआ?'

जया बच्चन को नहीं पसंद करतीं ऐश्वर्या? डायरेक्टर ने बताया सच, बोले- 'तो क्या हुआ?'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 17, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 07:08 pm IST

डायरेक्टर प्रह्लाद कक्कड़ ने हाल ही में बॉलीवुड के कई राजों से पर्दा उठाया और इस दौरान ऐश्वर्या-अभिषेक के बारे में भी बात की। उन्होंने ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की अफवाहों पर भी रिएक्शन दिया और पूरा सच बताया है।

Aishwarya Rai- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन। Image Source : INSTAGRAM/@AISHWARYARAIBACHCHAN_ARB

 

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं, लेकिन कुछ महीने पहले ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि ऐश्वर्या और अभिषेक तलाक ले रहे हैं। यही नहीं, इस दौरान ये भी दावे किए गए कि ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन का घर छोड़ दिया है और जल्दी ही वह अभिषेक से अलग हो जाएंगी। हालांकि, ऐश्वर्या, अभिषेक और पूरे बच्चन परिवार ने इन अफवाहों पर चुप्पी साधे रखी। अब जाने-माने ऐड डायरेक्टर प्रह्लाद कक्कड़ ने इन अफवाहों का सच बताया है और साथ ही ये भी बताया है कि ऐश्वर्या, बच्चन फैमिली का घर छोड़कर अपनी मां के घर में क्यों रहती हैं।

ऐश्वर्या  के बारे में क्या बोले प्रह्लाद कक्कड़

ऐश्वर्या राय के बारे में बात करते हुए बताया कि वह उन्हें तब से जानते हैं जब वह मॉडलिंग किया करती थीं और यही वजह है कि वह हमेशा उनके लिए प्रोटेक्टिव रहे हैं। यही नहीं, ऐश्वर्या उसी बिल्डिंग में रहती थीं, जिसमें प्रह्लाद रहते थे, जिसके चलते उन्हें उनसे जुड़ी कई बातों की जानकारी है। इसी दौरान उन्होंने ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहों पर भी बात की और इन अफवाहों को 'बकवास' बताया है।

तलाक की अफवाहों में नहीं सच

विक्की लालवानी के साथ बातचीत में प्रह्लाद कक्कड़ ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया। ऐश्वर्या के बारे में बात करते हुए प्रह्लाद ने बताया कि ऐश्वर्या ने कभी भी अपनी मां का घर छोड़ा ही नहीं था। शादी के बाद भी वह अपनी मां के घर से शिफ्ट नहीं हुई थीं। उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं लगता कि इन अफवाहों में जरा भी सच्चाई है। मैं भी उसी बिल्डिंग में रहता हूं और जानता हूं कि ऐश्वर्या वहां कितना समय बिताती हैं और वहां जाने की उनके पास एक मजबूत वजह है। उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं रहती, जिसके चलते ऐश्वर्या पहले अपनी बेटी को स्कूल छोड़ती हैं और फिर 1 बजे उन्हें वापस लेने जाती हैं। इन तीन-चार घंटों के बीच, समय को बेकार जाने देने की जगह वो अपनी मां के पास चली जाती हैं और अपना समय उन्हीं के साथ बिताती हैं। आराध्या की छुट्टी होने पर उन्हें लेकर वो घर चली जाती हैं।'

मां से मिलने जाती हैं ऐश्वर्या

जब प्रह्लाद से ऐश्वर्या और सास जया बच्चन के बीच मतभेद की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो प्रहलाद ने कहा- "तो क्या हुआ? वह अभी भी उस घर की बहू हैं। वह अभी भी घर चलाती हैं। सब कह रहे हैं कि ऐश्वर्या अपनी शादी तोड़कर अपनी मां के साथ रह रही हैं। लेकिन, सच तो ये है कि वो सिर्फ सुबह के समय ही अपनी मां से मिलने आती हैं, वो भी तब जब उसकी बेटी स्कूल जाती है। रविवार को वो नहीं आतीं। कभी-कभी अभिषेक भी आ जाते हैं। तो इसमें क्या बड़ी बात है? अगर वो उनसे भाग रही हैं तो वो क्यों आएंगे?"

ये भी पढ़ेंः

ऐश्वर्या-अभिषेक की तरह ही करण जौहर ने भी खटखटाया था दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, अब मिली राहत

'पूजा भट्ट ने मेरे खिलाफ साजिश रची थी', दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड का दावा, फिल्में ठुकराने की मिली सजा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन