1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेगनेंट सोनम कपूर पति आनंद के हाथों में हाथ डाले आईं नजर, इस वजह से कैंसिल हुई गोद भराई

प्रेगनेंट सोनम कपूर पति आनंद के हाथों में हाथ डाले आईं नजर, इस वजह से कैंसिल हुई गोद भराई

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 17, 2022 05:26 pm IST,  Updated : Jul 17, 2022 05:40 pm IST

सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस लंदन से वापस लौटी है। मुंबई में सोनम कपूर का शानदार बेबी शावर का आयोजन होना था, लेकिन बेबी शावर कैंसिल हो चुका है।

instagram- India TV Hindi
Pregnant Sonam Kapoor Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • गोद भराई की रस्म के लिए सोनम कपूर भारत आई थीं
  • कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण गोद भराई का फंक्शन कैंसिल हुआ

सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी को काफी इंज्वॉय कर रही हैं। सोनम सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ कई फोटो भी शेयर करती हैं। हाल ही में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के हाथों में हाथ डाले बांद्रा में स्पॉट हुई हैं।

Yogen shah
Image Source : YOGEN SHAHसोनम कपूर पति आनंद के हाथों में हाथ डाले आईं नजर

बता दें सोनम और पति आनंद आहूजा पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। गोद भराई की रस्म के लिए सोनम कपूर भारत आई थीं।  एक्ट्रेस का बेबी शावर 17 जुलाई रविवार को मुंबई में होने वाला था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मुंबई में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण गोद भराई के फंक्शन को कैंसिल किया गया है। परिवार कोरोना के बढ़ते केस के बीच कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। वहीं उनकी गोद भराई के लिए मेहमानों को कस्टमाइज्ड हैम्पर्स भेजे गए थे। सोनम की फैशन डिजाइनर दोस्त मसाबा गुप्ता ने कपल के लिए बोहो-थीम वाली गोद भराई डिजाइन की थी। 

लंदन में हुई थी गोद भराई

पिछले महीने सोनम कपूर ने अपनी गोद भराई का फंक्शन लंदन में भी रखा था। इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। 

बेबी शावर गेस्ट लिस्ट 

सूत्रों के अनुसार  इस पार्टी को अनिल कपूर और सुनीता कपूर होस्ट करने वाले थे। सोनम के इस स्पेशल डे पर बी टाउन के कई बड़े स्टार्स हिस्सा बनने वाले थे।बेबी शावर में दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, आलिया भट्ट और जैकलीन समेत अन्य स्टार्स भी शामिल होने वाले थें।

ये भी पढ़े -

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में गूंजी किलकारी, परिवार ने किया नन्हीं परी का वेलकम

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी का फिल्म 'सेल्फी' में दिखेगा कॉमेडी अंदाज, इस दिन होगी रिलीज

Rashmika Mandanna ने रेड बोल्ड ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा, Video देख हो जाएंगे लट्टू

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन