1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में गूंजी किलकारी, परिवार ने किया नन्हीं परी का वेलकम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में गूंजी किलकारी, परिवार ने किया नन्हीं परी का वेलकम

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Jul 17, 2022 09:30 am IST,  Updated : Jul 17, 2022 09:30 am IST

Priyanka Chopra: गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) एक्ट्रेस और प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) एक बार फिर से मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : INSTAGRAM - PRIYANKACHOPRA

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आईं खुशियां
  • गेम ऑफ थ्रोन्स एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जोनस आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। इसी बीच प्रियंका और उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का मौका आया है। एक्ट्रेस के घर में नन्हीं परी ने अपने कदम रखें है। जोनस परिवार में एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं। बिल्कुल ठीक सुना आपने। 

दरअसल  गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) एक्ट्रेस और प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) एक बार फिर से मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। सोफी टर्नर और जो जोनस गुरुवार को पेरेंट्स बन गए हैं। सोफी टर्नर करीबी ने इस बात का खुलासा किया है। 

सोफी टर्नर के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है और वह बेहद खुश हैं। बता दें जो और सोफी की एक बड़ी बेटी भी हैं। सोफी ने जुलाई 2020 में विला को जन्म दिया था। सभी सोफी और जो को बधाई दे रहे हैं। 

बता दें - साल 2016 में जो और सोफी एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। तीन साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि दोनों ने पहले शादी काफी सीक्रेट तरीके से की थी। बाद में दोनों खुलकर बड़े ही धूम-धाम से दोबारा शादी की थी। बता दें- प्रियंका चोपड़ा भी अपने मदरहुड को काफी इंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी बेटी के साथ तस्वीर शेयर की थी। लेकिन हमेशा की तरह मालती का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। 

ये भी पढ़े -

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी का फिल्म 'सेल्फी' में दिखेगा कॉमेडी अंदाज, इस दिन होगी रिलीज

Rashmika Mandanna ने रेड बोल्ड ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा, Video देख हो जाएंगे लट्टू

Pushpa: The Rise: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने रचा इतिहास, 5 अरब व्यूज लेकर बनाया रिकॉर्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन