1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेम चोपड़ा का दामाद है एक्टिंग का बाजीगर, दे चुका है दो 200 करोड़ी फिल्म, फिर शोबाजी से रहता है दूर

प्रेम चोपड़ा का दामाद है एक्टिंग का बाजीगर, दे चुका है दो 200 करोड़ी फिल्म, फिर शोबाजी से रहता है दूर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 11, 2025 05:32 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 05:32 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फेमस विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद भी नामी एक्टर हैं। जी हां, लोग उनकी एक्टिंग का लोहा मानते हैं और वो अपने करियर में दो सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। प्रेम चोपड़ा के ये दामाद कौन हैं और उनका करियर कैसा रहा, जानें।

Ranbir kapoor Sharman joshi prem chopra- India TV Hindi
रणबीर कपूर, प्रेम चोपड़ा और शरमन जोशी। Image Source : VIRAL BHAYANI

हिंदी सिनेमा में जहां नायकों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है, वहीं खलनायकों ने भी अपनी दमदार अदाकारी से अमिट छाप छोड़ी है। इसी श्रेणी में एक बड़ा नाम है दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा का, जिन्होंने करीब छह दशकों तक बॉलीवुड में नकारात्मक किरदारों से दर्शकों को प्रभावित किया। उनकी खलनायकी जितनी मशहूर रही, उतना ही दिलचस्प उनका परिवार भी है, खासकर उनके दामाद, जो खुद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं और दो बार बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

प्रेम चोपड़ा के दामाद कौन हैं?

प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा ने जिनसे शादी की है, वह कोई और नहीं बल्कि अभिनेता शरमन जोशी हैं। शरमन जोशी का नाम हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी कलाकारों में गिना जाता है। उन्होंने गोलमाल, थ्री इडियट्स और मिशन मंगल जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। 'थ्री इडियट्स' और 'मिशन मंगल', दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई की, जिससे शरमन ने व्यावसायिक सफलता का भी स्वाद चखा। हालांकि, उन्हें अब तक सोलो हिट फिल्मों की तलाश है।

यहां देखें वीडियो

शरमन और प्रेम चोपड़ा साथ बिताते हैं वक्त

साल 2000 में शरमन जोशी ने प्रेरणा चोपड़ा से शादी की थी और लगभग 25 साल बाद भी यह जोड़ा एक सुखी पारिवारिक जीवन बिता रहा है। दोनों के तीन बच्चे हैं ख्याना, वियान और वृयान जोशी। शरमन जोशी और प्रेम चोपड़ा को अक्सर फैमिली फंक्शन और इवेंट्स में एक साथ देखा जाता है। दोनों कई इवेंट्स में भी साथ नजर आ चुके हैं। भले ही हाल के दिनों में शरमन फिल्मों से कुछ दूरी बनाए हुए थे, लेकिन हाल ही में वो बड़े पर्दे पर वापसी किए। वो सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे। शरमन जोशी एक अहम किरदार निभाते दिखे थे। बात करें,

शरमन जोशी को इन फिल्मों से मिली पहचान

शरमन जोशी ने अपना फिल्मी करियर 1999 में आई फिल्म 'गॉडमदर' से शुरू किया था। शरमन ने अपने करियर में कई धांसू फिल्में की हैं। कॉमेडी से लेकर सीरियस रोल में वो छाए नजर आ चुके हैं। वो जो भी किरदार निभाते हैं, मानो उनके लिए ही बना हो। 'गोलमाल', 'ढोल', 'स्टाइल' और 'लाइफ इन अ... मेट्रो' उनकी शानदार एक्टिंग की झलक पेश करती हैं। 'हेट स्टोरी 3', 'एक्सक्यूज मी' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में भी उनका शानदार अभिनय देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: न सनी देओल, न बॉबी, इस सुपरस्टार को अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं धर्मेंद्र, बता चुके हैं परफेक्ट च्वाइस

सिर्फ 35 लाख में बनी थी कल्ट हॉरर फिल्म, धड़ाधड़ बने 6 रीमेक, हर एक रहा ब्लॉकबस्टर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन