1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 18 साल की हसीना आंख मारकर बन गई थी नेशनल क्रश, 7 साल बाद हो गई बला की खूबसूरत, करती है ये काम

18 साल की हसीना आंख मारकर बन गई थी नेशनल क्रश, 7 साल बाद हो गई बला की खूबसूरत, करती है ये काम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 10, 2025 09:35 pm IST,  Updated : Feb 10, 2025 09:36 pm IST

एक लड़की के आंख मारने की चर्चा पूरे देश में हुई थी। साल 2018 में ये लड़की गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई थी। कई लोग इसे नेशनल क्रश कहने लगे थे। अब सात साल बाद ये हसीना कहां हैं और क्या कर रही हैं, चलिए आपको बताते हैं।

Priya Prakash Varrier - India TV Hindi
प्रिया प्रकाश वारियर। Image Source : INSTAGRAM

साल था 2018 और हर कोई 'विंक गर्ल' को गूगल पर सर्च कर रहा था। आंख मारकर चर्चा में आई इस लड़की की देश भर में चर्चा थी। लोगों को इसका अंदाज खूब पसंद आया था और कई लोग इसके दीवाने हो गए थे। एक वायरल वीडियो ने इस लड़की को रातों-रात नेशन क्रश बना दिया था। हर कोई इसकी एक झलक देखने के लिए बेकरार नजर आ रहा था। ये क्या करती है, कहां से आई है, कौन है, ऐसे सवालों के जवाब खोजने में लोग जुट गए थे। देखते ही देखते ये लड़की गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई शख्स बन गई थी। अब इस बात को सात साल हो गए हैं, अब ये हसीना कहां है, क्या कर रही है, ये सारी जानकारी हम आपके देते हैं। 

एक गाने से बनीं सनसनी

मलयालम फिल्म 'ओरु अडार लव' साल 2019 में रिलीज हुई, लेकिन इसका एक सीन एक साल पहले ही काफी वायरल हो गया। इस सीन में अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर आंख मारते नजर आईं। प्रिया इस वीडियो में एक स्कूल गर्ल के रूप नजर आई थीं। बड़ी आंखों वाली प्रिया ने मोटे-मोटे काजल लगाए थे। क्लासरूम में बैठकर वो एक साथी को आंख मारती हैं।  आंख मारने की हरकतों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। गूगल इंडिया के अनुसार प्रिया प्रकाश वारियर साल 2018 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गई थी। इसी साल फरवरी में सोशल मीडिया पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने माणिक्य मलाराया पूवी के टीजर क्लिप के बाद प्रिया प्रकाश रातोंरात सनसनी बन गईं। 

यहां देखें पोस्ट

18 साल की उम्र में हुईं वायरल

उस वक्त सिर्फ 18-19 साल की अभिनेत्री ने इस सूची में अमेरिकी गायक और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास को भी पीछे छोड़ दिया था। प्रियंका चोपड़ा इस सूची में चौथे स्थान पर थीं, जबकि तीसरे और पांचवें स्थान पर सपना चौधरी और सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा थे। इसी साल प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर की शादी हुई थी। प्रिया प्रकाश वारियर इस गाने में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नजर आई थीं और उनकी क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया था। उनके इस गाने को 110 मिलियन बार देखा जा चुका है। अब सात साल बाद प्रिया प्रकाश वारियर पहले से भी ज्यादा हसीन हो गई हैं और अपनी अदाओं से लोगों का दिल जी रही हैं। 

अब क्या करती हैं प्रिया

प्रिया प्रकाश वारियर अब हीरोइन बन गई हैं। अपनी पहली ही फिल्म 'ओरु अडार लव' से चर्चा में आने वाली प्रिया अब 25 साल की हो गई हैं। इंस्टाग्राम पर वो काफी पॉपुलर हैं और उनके 7 मिलियन यानी 70 लाख से भी ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। मलयालम फिल्मों के अलावा प्रिया साउथ की और भी भाषाओं में बनने वाली फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी वो काम करती हैं। '4 इयर्स', 'इश्क', 'श्रीदेवी बंगलो', 'चेक', 'ब्रो', जैसी फिल्मों में प्रिया नजर आ चुकी हैं। जल्द ही वो 'निलावुकु एन मेल ऐन्नादी कोबम' में नजर आएंगी। इसके अवाला चर्चाएं हैं कि उनकी एंट्री रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में भी हुई है। इसी महीने की 21 तारीख को उनकी फिल्म 'विष्णु प्रिया' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन