1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एसएस राजामौली की फिल्म में गोलियां बरसाएंगी प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया धांसू पोस्टर, धाकड़ किरदार के लिए तैयार एक्ट्रेस

एसएस राजामौली की फिल्म में गोलियां बरसाएंगी प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया धांसू पोस्टर, धाकड़ किरदार के लिए तैयार एक्ट्रेस

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 12, 2025 11:52 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 11:52 pm IST

प्रियंका चोपड़ा का धमाकेदार किरदार मंदाकिनी एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाला है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने खुद भी इसका पोस्टर रिलीज कर दिया है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM@PRIYANKACHOPRA

एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म फिल्म ग्लोबट्रॉटर के निर्माताओं ने बुधवार, 12 नवंबर, 2025 को प्रियंका चोपड़ा के किरदार 'मंदाकिनी' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ग्लोबट्रॉटर में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में प्रियंका चंपड़ा धमाकेदार गोलियां बरसाते नजर आने वाली हैं। पोस्टर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'वह महिला जिसने वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा को नई परिभाषा दी। स्वागत है देसी गर्ल! प्रियंका के मंदाकिनी के आपके विविध रंगों को दुनिया के सामने लाने का बेसब्री से इंतजार है।'

प्रियंका ने खुद शेयर किया पोस्टर

इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'वह दिखने से कहीं बढ़कर हैं... मंदाकिनी को नमस्ते कहो। 'ग्लोबट्रॉटर।' पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी पहने बंदूक चलाती नजर आ रही हैं। उनके इस एक्शन से भरपूर लुक पर फैन्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कई लोगों ने भारतीय सिनेमा में उनकी वापसी का स्वागत किया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मेरी देसी गर्ल वापस आ गई है।' एक अन्य ने लिखा, 'वेलकम बैक क्वीन।' पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक इस पोस्ट को 160 हज़ार से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं। आलिया भट्ट, ईशान खट्टर, वरुण धवन, अथिया शेट्टी, तृप्ति डिमरी समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस पोस्ट पर लाइक्स के साथ प्रतिक्रिया दी है। पिछले हफ्ते निर्माताओं ने पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार कुंभा का पहला पोस्टर जारी किया था। फिल्म में, लूसिफ़र अभिनेता खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

ग्लोबट्रॉटर के बारे में अधिक जानकारी

फिल्म ग्लोबट्रॉटर का निर्माण श्री दुर्गा आर्ट्स के बैनर तले नारायण केएल द्वारा किया गया है। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने दिया है। यह फिल्म 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म के निर्माता 15 नवंबर, 2025 को हैदराबाद में होने वाले मेगा ग्लोबट्रॉटर इवेंट में इसका फर्स्ट-लुक टीजर जारी करने की योजना बना रहे हैं। प्रशंसक जल्द ही फिल्म के बारे में और जानकारी की उम्मीद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- न स्टार्स के नखरे और न ही सुपरस्टार्स का दबाव, 40 करोड़ में बनी वो फिल्म जिसने BO पर उड़ाया गर्दा

83 के अमिताभ को सताई दोस्त धर्मेंद्र की चिंता, खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे घर, लोग बोले- वीरू के लिए जय आ गया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन