1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra Birthday: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, कमाई के मामले में पति से भी हैं आगे

Priyanka Chopra Birthday: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, कमाई के मामले में पति से भी हैं आगे

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Jul 18, 2022 05:30 am IST,  Updated : Jul 18, 2022 05:30 am IST

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों में अपनी उम्दा कलाकारी का दम दिखाया है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनकर प्रियंका ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की थी। वहां से शुरू हुआ सफर अभी तक जारी है।

Priyanka Chopra Birthday- India TV Hindi
Priyanka Chopra Birthday Image Source : INDIA TV

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस, फेमस सिंगर और बेहतरीन प्रोड्यूसर हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा के पास 200 करोड़ की संपत्ति है।

Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब भले ही पूरी तरह से विदेशी हो गई हो, लेकिन उनका नाम आज भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार हैं। अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ पीसी एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस, फेमस सिंगर और बेहतरीन प्रोड्यूसर भी हैं। यानी प्रियंका के लिए 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहना गलत नहीं होगा।

प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों में अपनी उम्दा कलाकारी का दम दिखाया है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनकर प्रियंका ने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की थी। वहां से शुरू हुआ सफर अभी तक जारी है। प्रियंका ने खुद महज़ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रखा। हॉलीवुड के सफर की बात हो, या फिर बिजनेस में कमाई की, प्रियंका ने हर मामल में शोहरत हासिल की है। 

टिकट टू हॉलीवुड 

कामयाबी क्या होती है ये ज़रा प्रियंका चोपड़ा से पूछा जाए। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहराने वाली देसी गर्ल आज ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। प्रियंका ने अपनी अदाकारी से हॉलीवुड के फैंस का भी दिल जीत लिया है। पीसी ने ‘बेवाच’ से हॉलीवुड की दुनियां में कदम रखा था। जिसके बाद उनके सफर और भी पंख मिल गए। प्रियंका फिलहाल उड़ान भरने में व्यस्त चल रही हैं। 

निक जोनस से शादी
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी करने के बाद सभी को हौरान कर दिया था। खुद से 11 साल छोटे निक के साथ पीसी की ज़िंदगी के हसीन पल गुजर रहे हैं। अपनी शादी और अपने करियर को पीसी बखूबी मैनेज कर रही हैं। पीसी तमाम सितारों से कई मामले में आगे हैं। फिर चाहे बात करोड़ों की संपत्ति की ही क्यों न हो।

करोड़ों की संपत्ति  
भारत में करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी प्रियंका विदेश में खूब पैसा कमा रही हैं। कमाई के मामले में एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस से भी काफी आगे हैं। निक जोनस की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर (175 करोड़ रुपये) है। वहीं प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति 28 मिलियन डॉलर (200 करोड़ रुपये) है। प्रियंका के पास इंडिया के साथ लॉस एंजलिस में भी खुद का आलिशान घर है। पीसी के इस घर की कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 144 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं पिछले साल न्यू यॉर्क में एक्ट्रेस ने सोना नाम का रेस्टोरेंट भी खोला था। 

ये भी पढ़िए -

Kajol OTT Debut: फिल्मों के बाद OTT पर नज़र आएंगी काजोल, बोल्ड अंदाज़ में इस सीरिज से होगा एक्ट्रेस का डेब्यू!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में गूंजी किलकारी, परिवार ने किया नन्हीं परी का वेलकम

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी का फिल्म 'सेल्फी' में दिखेगा कॉमेडी अंदाज, इस दिन होगी रिलीज

Rashmika Mandanna ने रेड बोल्ड ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा, Video देख हो जाएंगे लट्टू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन