1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहन Parineeti Chopra की शादी मिस कर के क्या कर रही हैं Priyanka Chopra? सामने आई तस्वीर

बहन Parineeti Chopra की शादी मिस कर के क्या कर रही हैं Priyanka Chopra? सामने आई तस्वीर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 25, 2023 03:33 pm IST,  Updated : Sep 25, 2023 03:33 pm IST

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा मिसिंग थीं। प्रियंका चोपड़ा शादी में क्यों नहीं आईं, ये सवाल हर किसी के मन में था। इसी बीच प्रियंका की एक तस्वीर सामने आ गई है, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा पाएंगे कि वो परिणीति की शादी मिस कर के भी काफी एन्जॉय कर रही हैं।

Priyanka chopra, parineeti chopra- India TV Hindi
परिणीति, राघव और प्रियंका। Image Source : INSTAGRAM

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस शाही स्टाइल वाली शादी में पॉलीटिक और नॉन पॉलिटिक लोग पहुंचे थे। दोनों के परिवार वाले और रिश्तेदार भी मौजूद थे। अगर कोई नहीं पहुंचा तो वो थीं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका अपनी बहन की सगाई में तो मौजूद थीं, लेकिन शादी में नहीं पहुंचीं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल आ रहा था कि वो क्यों नहीं आईं। अब उनकी शादी में न पहुंचने की वजह सामने आ गई है। साथ उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिससे साफ हो रहा है कि वो बहन की शादी मिस कर के क्या कर रही हैं।  

इस वजह से नहीं आईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के परिणीति चोपड़ा की शादी में न आने को लेकर तरह-तरह के कयास भी लगाए गए। इसी बीच प्रियंका की मां ने खुद ही बताया कि देसी गर्ल शादी में क्यों नहीं आईं। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा परिणीति की शादी का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने साफ बताया कि प्रियंका अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से शादी का हिस्सा नहीं बन पाईं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा को पैपराजी ने स्पॉट किया। सामने आए वीडियो में मधु चोपड़ा कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। इसी दौरन मधु से बात करते हुए पैप्स ने उनसे प्रियंका के शादी में न आने को लेकर सवाल पूछा, जिसके जवाब में कहा कि वो अपने काम में बिजी हैं।

प्रियंका बेटी के साथ कर रहीं मस्ती
वैसे इसी बीच प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो अपनी बेटी मालती मैरी के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। वो अपनी बेटी को पूल में उछालती दिख रही हैं। इस तस्वरी में प्रियंका ने ग्रीन कलर की बिकीनी पहनी है। वहीं बेबी मामलती ने भी क्यूट मोनॉकिनी कैरी की है। इस तस्वीर को देखकर ये तो साफ है कि प्रियंका चोपड़ा बहन की शादी मिस कर के भी काफी एन्जॉय कर रही हैं। वो अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। याद दिला दें, प्रियंका की शादी में परिणीति हर इवेंट में मौजूद थीं। यहां तक की उन्होंने साली का रोल निभाते हुए निक जोनस के जूते भी चोरी किए थे। 

Priyanka chopra, parineeti chopra
Image Source : INSTAGRAMप्रियंका चोपड़ा बेटी के साथ मस्ती करते हुए।

परिणीति और राघव के स्टाइल ने जीता दिल
बात करें परिणीति और राघव के लुक की तो परिणीति ने आइवरी कलर का लहंगा कैरी किया था। वहीं राघव चड्ढा ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों के कपड़े मैचिंग थे। परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया है। साथ ही उन्होंने जड़ाऊ स्टाइल हैवी ज्वेलरी भी पहनी है। परिणीति के ओढ़नी पर गोल्डन रंगन से राघव लिखा हुआ है। वहीं वेडिंग वेन्यू पूरी तरह सफेद फूलों से सजा है। इसके बीच परिणीति परी सी नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीरें काफी ड्रीमी लग रही हैं। तस्वीरों में जयमाल और फेरे की रस्में भी देखने को मिल रही हैं। राघव बड़े ही प्यार से परिणीति को हर तस्वीर में थामें नजर आए हैं। 

ये भी पढ़ें:  राघव की दुल्हनिया परिणीति का वेडिंग अवतार देख आपको भी आएगी आलिया-कियारा की याद, कहेंगे- ये तो सेम टू सेम है!            

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन