1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राघव की दुल्हनिया परिणीति का वेडिंग अवतार देख आपको भी आएगी आलिया-कियारा की याद, कहेंगे- ये तो सेम टू सेम है!

राघव की दुल्हनिया परिणीति का वेडिंग अवतार देख आपको भी आएगी आलिया-कियारा की याद, कहेंगे- ये तो सेम टू सेम है!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 25, 2023 01:51 pm IST,  Updated : Sep 25, 2023 01:51 pm IST

परिणीति और राघव की शादी शाही अंदाज में हो गई। शादी की तस्वरें भी सामने आ गई हैं। तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों को आलिया-कियारा की याद आ रही है। परिणीति का वेडिंग लुक आलिया भट्ट और कियारा अडवाणी के लुक से काफी मेल खा रहा है।

Parineeti Chopra, Raghav Chadha, Kiara advani, alia bhatt- India TV Hindi
कियारा अडवाणी, परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट। Image Source : INSTAGRAM

आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी को बीते कई दिनों से खबरों छाई हुई थीं। बीते दिन सभी की नजर उदयपुर के लीला पैलेस में चल रही इस शादी पर थीं। अब परिणीति-राघव की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा-राघव की जोड़ी शानदार लग रही हैं। हर एक फोटो लोगों का दिल जीत लेगी। राघव-परिणीति की शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी। शादी की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं तोजी से वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग परिणीति चोपड़ा के वेडिंग लुक की तुलना आलिया भट्ट और कियारा अडवाणी से कर रहे हैं। 

आलिया जैसा है मेकअप-हेयर स्टाइल

परिणीति का वेडिंग आउटफिट डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा क्रियेशन है। आलिया भट्ट और कियारा अडवाणी ने भी मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। आलिया ने आइवरी साड़ी पहनी थी, जिसका वर्क और कलर बिल्कुल परिणीति चोपड़ा के लहंगे से मेल खा रहा है। इतना ही नहीं दोनों का मेकअप लुक भी काफी मिनिमल था। वहीं हेयरस्टाइल भी दोनों की एक जैसी ही है। दोनों ने ही बाल खुले रखकर ओढ़नी ली है। फर्क बस इतना है कि आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के  लिए मरून बिंदी लगाई थी और परिणीति चोपड़ा ने कोई बिंदी ही नहीं लगाई। 

कियारा से मेल खा रहा लुक
बात करें कियारा के लुक की तो आलिया और कियारा का लुक भी काफी मेल खा रहा है। कियारा का भी मिनिमल मेकअप लुक था। वहीं उन्होंने एमराल्ड ग्रीन कलर की हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। ठीक उसी तरह परिणीति ने भी आइवरी लहंगे के साथ एमराल्ड ग्रीन ज्वेलरी पेयर की है। दोनों के ज्वेलरी में फर्क सिर्फ माथबेंदी का है। जहां परिणीति ने हैवी एमराल्ड ग्रीन स्टोन माथबेंदी लगाई है। वहीं कियारा ने सिंपल बेंदी लगाई है। अब परिणीति की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि परिणीति का लुक काफी हद तक आलिया और कियारा से मेल खा रहा है। 

एक जैसी हैं तस्वीरें
इतना ही नहीं परिणीति चोपड़ा ने ठीक आलिया भट्ट की तरह ही फोटो भी क्लिक कराई हैं। तस्वीर में राघव ठीक रणबीर की तरह ही परिणीति को माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे रणबीर ने आलिया को किया था। 

Parineeti Chopra, Raghav Chadha, Kiara advani, alia bhatt
Image Source : INSTAGRAMपरिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट।

परिणीति और राघव के स्टाइल ने जीता दिल
बात करें परिणीति और राघव के लुक की तो परिणीति ने आइवरी कलर का लहंगा कैरी किया था। वहीं राघव चड्ढा ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों के कपड़े मैचिंग थे। परिणीति ने काफी मिनिमल मेकअप कैरी किया है। साथ ही उन्होंने जड़ाऊ स्टाइल हैवी ज्वेलरी भी पहनी है। परिणीति के ओढ़नी पर गोल्डन रंगन से राघव लिखा हुआ है। वहीं वेडिंग वेन्यू पूरी तरह सफेद फूलों से सजा है। इसके बीच परिणीति परी सी नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीरें काफी ड्रीमी लग रही हैं। तस्वीरों में जयमाल और फेरे की रस्में भी देखने को मिल रही हैं। राघव बड़े ही प्यार से परिणीति को हर तस्वीर में थामें नजर आए हैं। 

ये भी पढ़ें: परिणीति-राघव की शादी में दिखा सनिया मिर्जा से लेकर मनीष मल्होत्रा का जलवा, एक से बढ़कर एक दिखे गेस्ट

जैकी श्रॉफ संग क्रेजी हुए सुनील शेट्टी और पंकज त्रिपाठी, मंजीरा बजाकर मचाई गणेशोत्सव में धूम, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन