1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दो साल की हो गई हैं प्रियंका की लाडली मालती, पापा निक ने दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

दो साल की हो गई हैं प्रियंका की लाडली मालती, पापा निक ने दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 17, 2024 10:28 am IST,  Updated : Jan 17, 2024 10:28 am IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती आज दो साल की हो गई हैं। उनका बर्थडे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। अब इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

Priyanka Chopra, Nick jonas, malti marie- India TV Hindi
मालती, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फिल्मों से दूर एक्ट्रेस इन दिनों फैमिली टाइम बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपनी क्यूट बेटी मालती मैरी का बर्थडे ग्रैड अंदाज में सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन की झलक बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने इसकी तस्वीरें फैंस संग साझा भी कर दी हैं। तस्वीरें में मालती काफी क्यूट लग रही हैं। वहीं फोटोज में प्रियंका और निक की कूल केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। 

बर्थडे पर हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाडली बेटी मालती मैरी 2 साल की हो गई हैं। इसी कड़ी में बर्थडे का सेलिब्रेशन भी ग्रैंड रखा गया। मालती का बर्थडे एक बीच साइड रिसॉर्ट में सेलिब्रेट किया गया। इस सेलिब्रेशन में जोनस ब्रदर्स और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए निक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कैप्शन में लिखा, 'हमारी नन्हीं परी अब 2 साल की हो गई है।'

बर्थडे पर रखी गई थी थीम पार्टी

इन तस्वीरों में सभी लोग रंग बिरंगे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। बर्थडे पर एक कार्टून थीम पार्टी थी। इस दौरान निक जोनस के बेटी के साथ क्यूट मोमेंट्स देखने को मिले। वहीं प्रियंका इन तस्वीरों में कम ही नजर आईं, लेकिन एक तस्वीर में वो पति निक को गले लगाती दिखीं।  

यहां देखें तस्वीरें 

इस शो में आखिरी बार आईं नजर 

बता दें, कभी पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरों को लेकर प्रियंका चर्चा में रहती हैं तो कभी बेटी मालती के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' वेब सीरीज में नजर आईं, जहां उनके काम की खूब तारीफें हुईं। यह वेब सीरीज OTT पर खूब धमाल मचाई। जल्द ही प्रियंका जोया अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर सकती हैं। फिल्म इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा की डेट्स का मसला सामने आया था, जिसके बाद जोया अख्तर ने साफ किया था कि फिल्म बनेगी, लेकिन वो हीरोइनों की डेट्स का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में जल्द ही इसकी शूटिंग की तारीखें तय हो सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: '12वीं फेल' के लिए धड़का बॉलीवुड की टॉप 2 एक्ट्रेस का दिल, विक्रांत मैसी की तारीफ में पढ़े कसीदे

'बिग बॉस 17' में पलटी बाजी, अब इन चार सदस्यों पर गिरी गाज, अंकिता लोखंडे भी हो सकती हैं बेघर 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन