1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Oscars 2026 के स्टेज पर गूंजा 'फ्री फिलिस्तीन', स्पेनिश एक्टर ने लगाया नारा, प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन वायरल

Oscars 2026 के स्टेज पर गूंजा 'फ्री फिलिस्तीन', स्पेनिश एक्टर ने लगाया नारा, प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 16, 2026 08:47 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 09:48 pm IST

ऑस्कर 2026 के दौरान स्पेनिश एक्टर Javier Bardem ने मंच पर आकर फ्री फिलिस्तीन के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्टर से साथ स्टेज पर प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं और उनका रिएक्शन अब वायरल हो रहा है।

priyanka chopra- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा, जेवियर बार्डेम। Image Source : X/@CRITERIONHOUSE

अमेरिका के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 98वें एकेडमी अवॉर्ड का आयोजन हुआ, जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ भाग लिया। व्हाइट गाउन पहनकर प्रियंका ने इवेंट में शिरकत की और अपने लुक से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। प्रियंका चोपड़ा इस साल ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं और अब एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। ऑस्कर सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ स्टेज पर नजर आ रही हैं और इसी दौरान जेवियर ग्लोबल स्टेज पर फिलिस्तीन में युद्ध रोकने का नारा लगाते दिखे, जिस पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है।

स्पेनिश एक्टर ने लगाया फ्री फिलिस्तीन का नारा

98वें ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान मशहूर हॉलीवुड एक्टर जेवियर बार्डेम प्रियंका चोपड़ा के साथ स्टेज पर पहुंचे, जहां उन्होंने फिलिस्तीन में युद्ध रोकने की अपील की। लॉस एंजिल्स में आयोजित हुए इस समारोह में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के विजेता की घोषणा करने जेवियर, प्रियंका के साथ स्टेज पर पहुंचे। लेकिन, विजेता के नाम का ऐलान करने से पहले बार्डेम ने दर्शकों को संबोधित किया और इसी दौरान 'फ्री फिलिस्तीन' का नारा लगाया। उन्होंने कहा- 'नो टू वॉर फ्री फिलिस्तीन'।

प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन वायरल

जैसे ही जेवियर बार्डेम ने 'फ्री फिलिस्तीन' का नारा लगाया, समारोह में मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं। ऑस्कर जैसे इंटरनेशनल मंच पर जेवियर बार्डेम के नारे ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा कुछ हैरान दिखीं, जैसे उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि स्टेज पर कुछ ऐसा भी होने वाला है। यूजर भी कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि प्रियंका का रिएक्शन देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है। जेवियर की बात सुनकर प्रियंका ने हल्की स्माइल की, लेकिन कुछ कहा नहीं।

वायरल हुआ जेवियर का वीडियो

जेवियर बार्डेम का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर भी उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। बता दें, इजरायल और फिलिस्तीन के बीच लंबे समय से जंग चल रही है और इजरायल गाजा पर लगातार कहर बरसा रहा है। दुनियाभर में ये युद्ध लगातार चर्चा में बना हुआ है। आमतौर पर एक्टर्स को ऐसे मुद्दों पर बोलने से बचते देखा जाता है, लेकिन जेवियर ने जिस तरह वैश्विक मंच पर ये बात कही, उसे लेकर उनकी चर्चा जोरों पर है।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर' मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को दिए 46 लाख? इस गाने के लिए चुकाई बड़ी रकम, गायक ने खुलेआम किया दावा

'श्री कृष्णा' की यशोदा मैया बनी थी ये एक्ट्रेस, सादगी से जीते लाखों दिल, फिर एक्टिंग से मोह हुआ भंग, अब कर रही हैं ये काम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन