1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पिकनिक' पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मालती के पापा निक का लुक देख फैंस हुए लट्टू

'पिकनिक' पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मालती के पापा निक का लुक देख फैंस हुए लट्टू

 Published : May 29, 2023 07:38 pm IST,  Updated : May 29, 2023 07:38 pm IST

'Citadel' की नादिया यानी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपने परिवार से जुड़ी फोटोज फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA

ग्लोबल एक्ट्रेस Priyanka Chopra इन दिनों अपनी हिट वेब सीरीज 'Citadel' की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ लिखे पोस्ट में प्रियंका ने बताया कि वह पिकनिक पर आई हैं। फोटो में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति और बेटी मालती मैरी चोपड़ा नजर आ रही हैं। प्रियंका की इस फोटो को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं।

बेटी मालती के साथ प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वालीं Priyanka Chopra अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा पिकनिक वाली फोटो में बेहद कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। फोटो में प्रियंका कैमरे की तरफ पीठ करके बैठी हैं तो वहीं निक जोनास सिर पर कैप लगाए कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। फोटो में मालती भी अपने माता-पिता के साथ पार्क में बैठी खेलती दिख रही है। निक जोनास का लुक फैंस को पसंद आ रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

Priyanka Chopra के दोनों हाथों में इस समय लड्डू है, मतलब उनके पास बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों के ही कई प्रोजेक्ट्स हैं। बीते दिनों ही उनकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज के एपिसोड हर हफ्ते रिलीज हुए थे। सीरीज में प्रियंका के किरदार का नाम नादिया था, जो कि फुलऑन एक्शन मोड में नजर आईं। इस सीरीज के बाद 12 मई को प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'Love Again' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी प्रियंका लीड रोल में नजर आई हैं। वहीं आने वाले समय में प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: इस दिन रिलीज होगी आलिया की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म, यहां देखें Netflix अपकमिंग वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट

'दंगल' गर्ल Zaira Wasim नकाब पहनकर खाती हैं खाना, हिजाब पर बोली दो टूक बात

काजोल को सेट पर इस एक्टर ने डराया था, हो गई थी हालत खराब, अब 25 साल बाद किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन