1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Priyanka Chopra के पति निक जोनास ने चलती कार में की ऐसी हरकत, फैंस बोले जीजू...

Priyanka Chopra के पति निक जोनास ने चलती कार में की ऐसी हरकत, फैंस बोले जीजू...

 Published : Jul 16, 2023 11:08 am IST,  Updated : Jul 16, 2023 11:08 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक जोनास उनकी पोनीटेल खोलते नजर आ रहे हैं।

insatgram- India TV Hindi
Priyanka Chopra Image Source : INSATGRAM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज 'Citadel' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिस फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में अपने पति निक जोनास भी दिखाई दे रहे हैं।

Jawan Theme Song: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का थीम सॉन्ग हुआ रिलीज! जानिए फैंस को कैसा लगा गाना

पोनीटेल कॉम्प्लिकेटेड है

इस वीडियो में निक जोनास चलती कार में अपनी पत्नी प्रियंका का पोनीटेल खोल रहे हैं। इन दोनों को देखना फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में निक और प्रियंका काफी क्यूट लग रहे हैं। निक प्रियंका की चोटी खोलते-खोलते बालों को टॉर्च से देखते हैं। निक काफी समय लेने के बाद पिसी की पोनीटेल खोलने में कामयाब होते हैं। इस दौरान प्रियंका हंसती हैं। इसका वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-'पोनीटेल कॉम्प्लिकेटेड है।

Ranbir Kapoor की फोटो लेने के लिए बेकाबू हुआ फैन, एक्टर ने कर दी अजीब हरकत, वीडियो देख भड़के लोग

इन फिल्मों में आएंगी नजर 

प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन में अपने किरदार नादिया सिंह को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। प्रसिद्ध स्टार अमेज़न स्टूडियो की आगामी एक्शन थ्रिलर, हेड्स ऑफ स्टेट के लिए जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ टीम बनाने के लिए भी तैयार हैं। प्रियंका चोपड़ा मूवी 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करने का प्लान बना रही हैं, लेकिन हाल की अपडेट में ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका अपने बिजी कार्यक्रम के कारण इस फिल्म से बाहर हो गई हैं, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी हैं। अभी तक प्रियंका चोपड़ा और फिल्म के निर्माताओं दोनों ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। निक और प्रियंका ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती का स्वागत किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन