1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने बदला हेयरस्टाइल, छोटे बालों में छाईं देसी गर्ल, फैंस को भाया नया लुक

प्रियंका चोपड़ा ने बदला हेयरस्टाइल, छोटे बालों में छाईं देसी गर्ल, फैंस को भाया नया लुक

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 21, 2024 11:20 am IST,  Updated : May 21, 2024 11:20 am IST

अक्सर प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। खासकर अपने नए-नए लुक्स को लेकर वह फैंस के बीच छाई रहती हैं। अब एक बार फिर देसी गर्ल अपने नए लुक से फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं। प्रियंका का नया लुक सोशल मीडिया यूजर्स के बीच छाया है।

Priyanka Chopra - India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने बदला हेयरस्टाइल। Image Source : INSTAGRAM

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। इस बीच प्रियंका की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। अक्सर प्रियंका अपने नए-नए लुक्स से फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं और अब एक बार फिर उनका नया लुक सुर्खियों में है। दरअसल, अभिनेत्री हाल ही में Bvlgari Aeterna के एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां उनका बिलकुल नया अवतार देखने को मिला। अपने इस नए लुक के चलते अभिनेत्री सुर्खियों में छा गई हैं।

चर्चा में प्रियंका का नया हेयरस्टाइल

Bvlgari Aeterna के इवेंट में पहुंची प्रियंका ने हॉलीवुड अभिनेता ऐनी हैथवे, हांगकांग-ताइवान के अभिनेता और मॉडल शू क्यूई और चीनी-अमेरिकी अभिनेता लियू यिफेई के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान वह बेहद ब्लैक एंड व्हाइट खूबसूरत ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाई दीं. लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा रही उनके नए हेयरस्टाइल की। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने अपना हेयरस्टाइल चेंज कर लिया है। जिसकी झलक Bvlgari Aeterna के इंवेंट में देखने को मिली।

शॉर्ट हेयर्स में छाईं प्रियंका

नए हेयरस्टाइल में प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट के लिए प्रियंका ने एक स्ट्रक्चर्ड मोनोक्रोम ऑफ-शोल्डर ड्रेस चुनी थी, जिसमें वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन यह उनका नया हेयरस्टाइल था जिसने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने अपने लुक को Bvlgari के एक खूबसूरत सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस के साथ पूरा किया और इवेंट में पोज देते मुस्कुराते हुए देखा गया।

प्रियंका ने कैटरीना के साथ शेयर की थी फोटो

हाल ही में, प्रियंका ने कैटरीना कैफ के साथ अपने पुरानी यादों को साझा करने के लिए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। कुछ ही देर में प्रियंका और कैटरीना की ये तस्वीर वायरल हो गई। बता दें, प्रियंका चोपड़ा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका ने फोटो शेयर की थी, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- "वाह...पता नहीं इसे किसने लिया और यह तस्वीर कब ली गई लेकिन बेबी...कैटरीना कैफ"। फोटो में दोनों एक डांस सीक्वेंस के लिए तैयार दिख रहे हैं। उन्होंने चमकदार कपड़े पहने हुए हैं और कैमरे के सामने मुस्कुरा रही हैं। 

फरहान अख्तर ने 2021 में किया था जी ले जरा का ऐलान

जी ली जरा की बात करें तो फरहान अख्तर ने 2021 में इस फिल्म का ऐलान किया था। लेकिन, कुछ वजहों से अब ये फिल्म अटकी हुई है। जैसे ही फिल्म का ऐलान हुआ, ये मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई। हालांकि, तब से, फिल्म को लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। मगर प्रियंका, कैटरीना और आलिया के फैंस को उम्मीद है कि मेकर्स की ओर से जल्दी ही इसे लेकर कोई नया अपडेट दिया जा सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन